Eggs Eating Benefits: आजकल हेल्थ और फिटनेस को लेकर लोग पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं. खासकर जो लोग जिम जाते हैं या वजन कम करना चाहते हैं, उनकी डाइट में अंडा जरूर शामिल होता है, जो कि अच्छी बात भी है. सुबह के नाश्ते में उबला अंडा, ऑमलेट या एग भुर्जी खाना आम बात हो गई है, इसकी सबसे बड़ी वजह है इसमें मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन, जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है.
हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या रोज अंडा खाना सुरक्षित है या इससे शरीर को नुकसान हो सकता है? कुछ लोग कोलेस्ट्रॉल के डर से अंडे की जर्दी नहीं खाते, तो कुछ सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाते हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार एक महीने तक रोज अंडे खाता है तो उसके शरीर पर इसका क्या असर पड़ सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. आइए इस स्टोरी में समझते हैं इन सभी सवालों को.
यह भी पढ़ें: इन खराब आदतों के कारण सड़ने लगता है इंसानों का दिल! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी
रोज अंडा खाने से शरीर को मिलने वाले पोषक तत्व
अंडा एक ऐसा फूड है जिसमें कई जरूरी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं. इसमें प्रोटीन, विटामिन B12, विटामिन D, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व होते हैं. इसके अलावा इसमें कोलाइन नाम का खास पोषक तत्व पाया जाता है, जो दिमाग की कार्यक्षमता और याददाश्त के लिए जरूरी होता है. अंडा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है. इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट सीमित मात्रा में अंडा खाने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके.
1 महीना रोज अंडा खाने से शरीर में दिख सकते हैं ये बदलाव What Happens If You Eat Eggs For 30 Days
अगर आप संतुलित मात्रा में रोज अंडा खाते हैं तो शरीर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन अनियमित सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है.
दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है: अंडे में मौजूद कोलाइन दिमाग को सक्रिय रखने में मदद करता है, जिससे फोकस और याददाश्त में सुधार हो सकता है.
अच्छे कोलेस्ट्रॉल में सुधार: कई रिसर्च बताती हैं कि सीमित मात्रा में अंडा खाने से HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो दिल की सेहत के लिए जरूरी होता है.
आंखों की सेहत को फायदा: अंडे की जर्दी में मौजूद ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे तत्व आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं.
बाल, त्वचा और नाखून मजबूत हो सकते हैं: अंडों में मौजूद अमीनो एसिड शरीर में केराटिन बनाने में मदद करते हैं, जिससे बाल और नाखून मजबूत हो सकते हैं.
सही मात्रा का रखें ध्यान: अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं तो रोज 1-2 अंडे खाना सामान्य माना जाता है. लेकिन अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या दिल से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, वरना आपकी सेहत खराब हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 10 मिनट में तैयार होगा टेस्टी सूजी चीला, इस तरह बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट जो दिनभर रखेगा आपको एनर्जेटिक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
10 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
13 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
13 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
15 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
16 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
19 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
20 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines