हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दूध या दही सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दिया जवाब

Milk Vs Curd: खानपान में दूध और दही को खूब शामिल किया जाता है. लेकिन, दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो आप किसे चुनेंगे? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया दोनों में से क्या है ज्यादा बेहतर.

विज्ञापन
Milk Or Curd Which Is Better: जानिए सेहत के लिए क्या ज्यादा अच्छा है दूध या दही. Image Credit - Pexels

Milk Vs Curd Benefits: दूध और दूध से बनी चीजों को अक्सर ही डाइट का हिस्सा बनाया जाता है. इनसे शरीर को प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा मिलती है जो हड्डियों की सेहत को अच्छा रखने से लेकर दांतों और मसल्स को भी फायदा देती है. लेकिन, अक्सर ही यह सवाल उठाया जाता है कि सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है, दूध या दही. अगर आपकी भी यही उलझन है तो आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी (Dr. Salim Zaidi) की बात आपको जरूर सुन लेनी चाहिए. डॉ. जैदी ने बताया कि सेहत के लिए दूध ज्यादा फायदेमंद होता है या फिर दही.

दूध या दही क्या है सेहत के लिए बेहतर | Milk Or Curd Which Is Better For Health

आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी का कहा है कि दही दूध से ज्यादा पावरफुल होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दही (Dahi) में दूध के सारे विटामिन, पोषक तत्व और खनिज तो होते ही हैं, साथ ही दही में एक एडिशनल बैनेफिट भी होता है जोकि है प्रोबायोटिक्स.

दही में मौजूद लाइव प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को अच्छा रखते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और ब्लोटिंग, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करते हैं. दही से शरीर में कैल्शियम (Calcium) भी बेहतर तरह से एब्जॉर्ब होता है और यह लैक्टोस इंटोलरेंट लोगों के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन है. इसीलिए दूध के बजाय दही खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

दही खाने का सही समय क्या है

डॉ. जैदी का कहना है कि दही खाने का सही समय है दिन का समय. दही को रात में नहीं खाना चाहिए बल्कि सेहत को दुरुस्त रखने के लिए दही दिन के समय खानी चाहिए. साथ ही, सादा दही सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है बजाय फ्लेवर वाले दही के. इसीलिए फ्लेवर्ड दही खाने के बजाय सादा दही खाना ज्यादा अच्छा होता है.

आखिर में, डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि दही उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो दूध पीना पसंद नहीं करते हैं. खासतौर से अगर बच्चों को दूध पीना पसंद नहीं है तो उन्हें दही जरूर खिलानी चाहिए. इससे शरीर को दूध वाले ही पोषक तत्व मिलते हैं और बच्चों को दही का स्वाद दूध से बेहतर लगता है सो अलग.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें