Calcium Deficiency and Heart Problem: कैल्शियम को अक्सर लोग सिर्फ हड्डियों और दांतों की मजबूती से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यो के लिए भी जरूरी पोषक तत्व है. मांसपेशियों के काम करने, नसों के सही तरीके से सिग्नल भेजने और दिल की धड़कन को नॉर्मल बनाए रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या शरीर में कैल्शियम की कमी हार्ट की समस्याओं का कारण बन सकती है? कई रिसर्च के मुताबिक, इसका मतलब यह नहीं है कि कैल्शियम की कमी सीधे हार्ट अटैक का कारण बन जाती है, लेकिन यह दिल को प्रभावित जरूर करता है.
इसे भी पढ़ें- तेज पत्ता मोजे में डालकर क्यों सोते थे लोग? वायरल रेमेडी से शरीर में दिखेंगे ये बदलाव
दिल के लिए क्यों जरूरी है कैल्शियम?
कैल्शियम सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि हृदय की मांसपेशियों के सही संकुचन और आराम के लिए भी जरूरी है. शरीर में कैल्शियम का स्तर बहुत कम होने पर दिल की धड़कन कम होने लगती है.
दिल की धड़कन पर असर– कैल्शियम की कमी होने पर कुछ लोगों को धड़कन तेज होने, दिल की धड़कन छूटने या अनियमित हार्ट बीट की समस्या महसूस हो सकती है.
लो ब्लड प्रेशर– कम कैल्शियम स्तर ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और थकान की समस्या हो सकती है.
मांसपेशियों की कमजोरी– दिल भी एक मांसपेशी है. लंबे समय तक गंभीर कैल्शियम की कमी मांसपेशियों को प्रभावित कर सकती है. इसलिए इसको मात्रा का ध्यान रखिए.
कैल्शियम की कमी के लक्षण
इस दौरान, आपको कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं जैसे बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है. साथ ही, चिड़चिड़ापन और मूड में बदलाव हो सकता है.
किन लोगों में अधिक होता है खतरा?
आप कैल्शियम से भरपूर चीजें अपनी डाइट में शामिल करें. दूध, दही, पनीर और छाछ का सेवन करें और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी को डाइट में शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- क्या सुबह खाली पेट लीची खानी चाहिए? Lancet के अध्ययन में मिले अहम संकेत
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
12 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
12 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
13 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
16 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
18 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
21 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines