तेज पत्ता मोजे में डालकर क्यों सोते थे लोग? वायरल रेमेडी से शरीर में दिखेंगे ये बदलाव

Bay Leaves In Socks Benefits: मोजे में तेज पत्ता रखकर सोने काफी पुरानी है. लोग इस हैक को रात में अपनाते थे, लेकिन कुछ जगहों पर आज भी यह परंपरा जीवित है.

Bay Leaves In Socks Benefits
1 / 9
Bay Leaves In Socks Benefits

Socks Mein Patta Rakhna: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब का हैक वायरल हो रहा है. इस हैक में एक इंसान अपने तलवे के एक तेज पत्ता रखता है और फिर ऊपर से मोजे पहन लेता है. यह कई लोगों को अजीब लग सकता है, लेकिन यह नुस्खा बहुत ही पुराना है. कहा जाता था कि कुछ लोग इसे अच्छी नींद, स्ट्रेस कम करने और पैरों की बदबू दूर करने करने के लिए ये टिप अपनाते थे.

विज्ञापन

आखिर क्यों मोजे में तेज पत्ता रखकर सोते थे लोग?

आखिर क्यों मोजे में तेज पत्ता रखकर सोते थे लोग?2 / 9

आयुर्वेद तेज पत्ते को एक औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक तेल पाए जाते हैं, जिनमें यूजेनॉल, सिनिओल और लिनालूल जैसे तत्व शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- रात को सोचना किस बीमारी का लक्षण है? एक्सपर्ट से बताया किस मुद्रा से आएगी नींद

विज्ञापन

क्या है यह वायरल हैक? 

क्या है यह वायरल हैक? 3 / 9

इस हैक में लोग पैर के तलवे पर एक पत्ता रखकर मोजे पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. पूरी रात पहनने के बाद कई हेल्थ बेनिफिट मिलने का दावा किया जा रहा है.

मन को मिल सकती है शांति

मन को मिल सकती है शांति4 / 9

तेज पत्ते की हल्की खुशबू कुछ लोगों को रिलैक्स महसूस करा सकती है. इससे सोने से पहले मन शांत होने और तनाव कम महसूस होने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

नींद में सुधार होना 

नींद में सुधार होना 5 / 9

अरोमाथेरेपी में नींद को बेहतर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. पत्ते की महक भी कुछ लोगों को जल्दी नींद आने में मदद कर सकती है, हालांकि इसका असर अलग-अलग हो सकता है.

पैरों की बदबू कम होना 

पैरों की बदबू कम होना 6 / 9

तेज पत्ते में प्राकृतिक एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया के विकास को कम करने में मदद कर सकते हैं. इससे पैरों की बदबू में कुछ राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

स्ट्रेस और बेचैनी में राहत मिलना 

स्ट्रेस और बेचैनी में राहत मिलना 7 / 9

दिनभर की भागदौड़ के बाद कई लोग नेचुरल बदबू के जरिए आराम महसूस करते हैं. तेज पत्ते की खुशबू भी मानसिक तनाव को कम करने में मददगार महसूस हो सकती है.

पैर को आराम मिलना 

पैर को आराम मिलना 8 / 9

तेज पत्ते की हल्की गर्म तासीर होती है, जो पैरों को आराम देने में मदद करती है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

विज्ञापन

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?9 / 9

जिन लोगों को तेज पत्ते या किसी भी चीज से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें. साथ ही, अस्थमा या सांस संबंधी समस्या वाले लोगों को इस हैक को अपनाने से बचना चाहिए. इसे भी पढ़ें- हाथ की गांठ से निकला कीड़ा! जांच हुई तो हैरान रह गए डॉक्टर, जानिए क्या है पूरा मामला अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन