सुबह का नाश्ता दिन का पहला खाना होता है. आमतौर पर माना जाता है कि नाश्ता करने से शरीर को दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा मिलती है, लेकिन आजकल वजन कम करने के लिए कई लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं. उनका मानना होता है कि इससे दिनभर में कम कैलोरी जाएंगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी. लेकिन क्या वाकई नाश्ता छोड़ने से वजन कम होता है? इसे लेकर हुई रिसर्च में कुछ अलग बातें सामने आई हैं. 2020 में प्रकाशित एक रिसर्च में नाश्ता करने और न करने के असर को समझने के लिए 7 अलग-अलग जगहों का विश्लेषण किया गया. रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों ने नाश्ता नहीं किया, उनका वजन नाश्ता करने वालों के मुकाबले में करीब आधा किलो कम हुआ. हालांकि, शरीर की चर्बी में कोई खास अंतर नहीं देखा गया.
इसे भी पढ़ें- बार-बार बनती है गैस? मेथी का पानी और लहसुन समेत इन चीजों से पाएं राहत, स्वामी रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक उपाय
क्या नाश्ता छोड़ने से वजन कम होता है?
नाश्ता छोड़ने से अपने आप वजन कम नहीं होता. वजन कम होने के लिए पूरे दिन में कितनी कैलोरी ली जा रही हैं और शरीर कितनी कैलोरी खर्च कर रहा है, यह ज्यादा मायने रखता है. कई बार सुबह का नाश्ता छोड़ने के बाद दोपहर तक तेज भूख लगने लगती है. ऐसे में इंसान जरूरत से ज्यादा खाना खा सकता है. इसकी वजह से दिनभर की कैलोरी बढ़ सकती है और वजन कम नहीं होगा.
मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है?
नाश्ता छोड़ने को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, लेकिन सिर्फ एक मील छोड़ने से हर इंसान का मेटाबॉलिज्म अचानक खराब हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है. मेटाबॉलिज्म पर आपका पूरा दिन, खानपान, नींद और शरीर की जरूरतों का असर पड़ता है. इसलिए सिर्फ नाश्ता करने या न करने को मेटाबॉलिज्म पर असर करने वाला कारण नहीं माना जा सकता.
नाश्ता करें तो क्या खाएं?
अगर आप सुबह नाश्ता करते हैं तो कोशिश करें कि उसमें पेट भरने के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलें.पोहा, उपमा, दलिया, अंडा, दही, पनीर, फल या सूखे मेवे जैसे ऑप्शन लिए जा सकते हैं. वहीं, सिर्फ चाय और बिस्किट से नाश्ता पूरा करने की आदत से बचना बेहतर है. ऐसे खाने से पेट जल्दी खाली हो सकता है और कुछ समय बाद फिर भूख लग सकती है.
नाश्ता छोड़ते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो बाद में बहुत ज्यादा खाना खाने से बचें. दिन के बाकी मील में प्रोटीन, फाइबर, सब्जियां और दूसरे पौष्टिक चीजें शामिल करें. साथ ही पानी पीते रहें और रोजाना कुछ न कुछ फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. अगर आपको डायबिटीज या कोई दूसरी समस्या है तो लंबे समय तक खाना न खाना नुकसानदायक हो सकता है.
क्या है सही तरीका?
वजन कम करने के लिए सिर्फ नाश्ता छोड़ना जरूरी नहीं है. कुछ लोगों के लिए सुबह का पौष्टिक नाश्ता करना बेहतर हो सकता है, जबकि कुछ लोग नाश्ता को पहला पोषण का हिस्सा मानते हैं.
इसे भी पढ़ें- HPV वैक्सीन सिर्फ इंफेक्शन से नहीं, कैंसर से भी बचा सकती है? जानिए क्या कहती है साइंस
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
12 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
12 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
17 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
18 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
21 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- NCBI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines