Kya Air Fryer Se Cancer Hota Hai Ya Nahi: इन दिनों लोग एयर फ्रायर का काफी इस्तेमाल करने लगे हैं. गैस और कम तेल लगने की वजह से एयर फ्रायर कुकिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. इसमें पका हुआ खाना बहुत ही जल्दी बन जाता है, बल्कि तेल भी कम लगता है. हालांकि, स्वाद गैस पर पके हुए खाने से काफी अलग होता है और कई बार इसमें पका हुआ खाना हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसको लेकर कई एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें पके हुए खाने से कैंसर होता है. क्या सच में ऐसा होता है या यह सिर्फ एक मिथक है. आइए इस लेख में एक्सपर्ट पुनित ठाकुर से जानते हैं कि एयर फ्रायर कैंसर का कारण बनता है या नहीं.
इसे भी पढ़ें- लिवर की सूजन कम करने के लिए क्या खाएं? ये 6 सुपरफूड कर सकते हैं मदद
एयर फ्रायर कैसे काम करता है?
एयर फ्रायर में खाना गर्म हवा के जरिए बनता है और यह तकनीक खाने को कुरकुरा बनाती है. हालांकि, इसमें खाना बनाने के लिए बहुत कम तेल की जरूरत होती है. इसलिए लोग डीप फ्राई करने वाले फूड्स को पकाने के लिए लोग एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते हैं.
क्या एयर फ्रायर कैंसर का कारण बनता है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एयर फ्रायर कैंसर का सीधा कारण नहीं है. एक्सपर्ट का कहना है कि फूड को डीप फ्राई करना ज्यादा नुकसानदायक है, क्योंकि इस दौरान फूड एक तरह का एक्रिलामाइड छोड़ता है जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. ये सभी फ्रायड चीजों से निकलता है, जबकि एयर फ्रायर में तेल कम लगता है और खाने को डीप फ्राई करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है.
क्या एयर फ्रायर भी एक्रिलामाइड बनता है?
एयर फ्रायर भी एक्रिलामाइड बनाता है, लेकिन डीप फ्राई, बेकिंग और रोस्टिंग जैसी कई हाई-टेम्परेचर कुकिंग करने वाली सभी चीजों में यह आपको मिलेगा. इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है. बस खाने को सही तरह के पकाने की जरूरत है.
एयर फ्रायर इस्तेमाल करने के फायदे क्या हो सकते हैं?
- कम तेल में खाना बन जाना
- कैलोरी की मात्रा कम होना
- जल्दी खाना बनाना
- खाना कुरकुरा बनाना
कैंसर का जोखिम कम करने के लिए क्या करें?
- खाना पकाते वक्त ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें.
- ज्यादा देर तक एयर फ्रायर का इस्तेमाल ना करें.
- बहुत ज्यादा तापमान का इस्तेमाल ना करें.
- जले हुए हिस्सों को खाने से बचें.
- इसमें हेल्दी चीजें कम पकाएं.
इसे भी पढ़ें- किडनी के मरीज को उल्टी क्यों आती है? ये 5 संकेत बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
4 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
6 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
7 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines