Period Problems Cancer Sign: पीरियड्स से जुड़ी कोई ना कोई दिक्कत महिलाओं को अक्सर ही होती रहती है, कभी पीरियड्स कम या ज्यादा हो जाते हैं तो कभी सही तारीख पर नहीं आते. लेकिन, अगर यह दिक्कत लंबे समय तक बनी रहे तो खतरे का संकेत हो सकते हैं. महिलाओं को होने वाले ऐसे 3 बड़े कैंसर हैं जिनके लक्षण पीरियड्स से जुड़े हुए भी हैं. ऐसे में इन लक्षणों को समय रहते पहचानना और जांच कराना बेहद जरूरी है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन से जानिए कौन से हैं ये 3 कैंसर जिनके लक्षण (Cancer Symptoms) पीरियड्स में गड़बड़ी या पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों से पहचाने जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – मुंह के छाले कितने दिन तक रहने पर नहीं करने चाहिए इग्नोर? सर्जन ने बताया कब हो सकता है ओरल कैंसर का लक्षण
किन कैंसर में होती हैं पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें
यूट्राइन कैंसर
यूट्राइन कैंसर (Uterine Cancer) का सबसे आम प्रकार है एंड्रोमेट्रियल कैंसर. यह गर्भाशय का कैंसर है जो गर्भाशय की भीतरी परत में होता है. इसमें कैंसर की सेल्स गर्भाशय के भीतर पनपने लगती हैं और तेजी से बढ़ती और फैलती हैं.
यूट्राइन कैंसर के लक्षण –
- इसमें वजाइनल डिस्चार्ज या वजाइनल ब्लीडिंग होती है जो नॉर्मल नहीं लगती है
- शरीर के निचले हिस्से में भारीपन और दर्द महसूस हो सकता है
- पीरियड्स रुकने के बाद ब्लीडिंग होना
- मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग होना.
सर्वाइकल कैंसर
महिलाओं के सर्विक्स में पनपने वाले कैंसर को सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) कहते हैं. सर्विक्स में सेल्स की ग्रोथ आउट ऑफ कंट्रोल होने पर यह कैंसर होता है. सर्विक्स महिलाओं के प्रजनन तंत्र का वह हिस्सा है जो गर्भाशय से वजाइना को जोड़ता है. यह एक मोटी ट्यूब जैसा अंग है. सर्वाइकल कैंसर की शुरुआत में हो सकता है कि लक्षण नजर ना आएं, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है लक्षण दिख सकते हैं.
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
- सर्वाइकल कैंसर में वजाइनल ब्लीडिंग (Vaginal Bleeding) हो सकती है जो नॉर्मल ना हो
- एब्नॉर्मल वजाइनल डिस्चार्ज हो सकता है
- शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग हो सकती है.
ओवेरियन कैंसर
महिलाओं के अंडाशयों में होने वाले कैंसर को ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) कहते हैं. यह कैंसर ओवरीज, फेलोपियन ट्यूब या पेरिटोनियम में हो सकता है और इसमें ट्यूमर अलग-अलग तरह का हो सकता है. महिलाओं के शरीर में 2 ओवरीज होती हैं जो गर्भाशय के दोनों तरफ होती हैं. ओवरीज का काम फीमेल हार्मोन बनाना और प्रजनन के लिए अंडे प्रोड्यूस करना है. ओवरीज का कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसके लक्षण समय रहते पहचानने जरूरी हैं.
ओवेरियन कैंसर के लक्षण
- असामान्य वैजाइनल डिस्चार्ज और ब्लीडिंग होना
- शरीर के निचले हिस्से में दर्द और भारीपन महसूस होना
- पेट में दर्द होना, कमर में दर्द महसूस होना
- कुछ खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होना
- कुछ खाने में दिक्कत होना
- बाथरूम जाने की आदत में बदलाव आना, अक्सर ही पेशाब आना या एकदम से पेशाब आना.
महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कोई ऐसी दिक्कत होती है जो नॉर्मल नहीं लगती है तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए. इससे अगर किसी बीमारी का अंदेशा होगा तो उसे कंफर्म किया जा सकेगा. अपने शरीर के चेतावनी संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें – पथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया Kidney Stone होने पर क्या करना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
2 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
6 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
21 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - CDC
First published on:
Know More: Editorial Guidelines