---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

International Yoga Day 2025: कम दिखने से लेकर जलन तक, आंखों से जुड़ी हर समस्या दूर भगाएंगे ये योगासन

International Yoga Day 2025: योग करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर किसी को आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, तो वह इन योगासन को नियमित रूप से कर सकते हैं। इससे आंखों से संबंधित हर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

International Yoga Day 2025: हमारे शरीर का नाजुक अंग आंख को माना जाता है। अगर किसी को इसमें किसी प्रकार की समस्या रहती है, तो उन्हें दवा के साथ-साथ योग भी करना चाहिए। हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। इस साल योग दिवस की थीम योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ है। इसका अर्थ है योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए बल्कि ओवरऑल वेल-बिंग और वैश्विक कल्याण के लिए भी आवश्यक होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस थीम की घोषणा की थी। आइए आपको बताते हैं आंखों की समस्या दूर करने के लिए कौन-कौन से योग किए जा सकते हैं।

इन योगासनों से दूर करें आंखों की समस्या

1. आंखों को अप-डाउन

---खबर नीचे जारी है---

रोजाना अपनी आंखों को ऊपर और नीचे की तरफ मूव करें और फिर चारों डायरेक्शन में घुमाएं। ऐसे लगभग 10 बार करते जाएं। इसे करते समय आपको अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना है।

ये भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए कौन-सा योगासन है बेस्ट? शरीर भी फिट और एक्टिव करेगा महसूस

---खबर नीचे जारी है---

2. दाएं-बाएं की रोटेशन

आंखों के योग में आपको दाएं-बाएं वाली रोटेशन को फॉलो करना होता है। आपको इस रोटेशन को भी लगातार 10 बार करनी होती है। इसमें आपको अपनी आंखों को उनके कॉर्नर्स तक ले जाना होता है, राइट टू लेफ्ट और लेफ्ट टू राइट।

---खबर नीचे जारी है---

3. चक्रासन

आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए आप नियमित रूप से चक्रासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इससे आंखों में खुजली, जलन और लालपन की समस्या कम होती है। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

---खबर नीचे जारी है---

4. त्राटक योग

इस आसन में आपको एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करना होता है, जिससे आंखों की एकाग्रता और रोशनी बढ़ती है। यह मेंटल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है। इसे आपको किसी आरामदायक जगह पर बैठकर करना होता है।

---खबर नीचे जारी है---

5. प्लमिंग योग

यह योगासन आंखों की रोशनी और तनाव को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें आपको अपनी अपनी हथेलियों को रगड़कर हल्का सा गर्म करना है और फिर अपनी आंखों पर रखना है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- सिर्फ योग नहीं, ये है हर रोग की दवा, जानें रोजाना सूर्य नमस्कार करने के हैरान करने वाले फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Jun 09, 2025 03:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola