---विज्ञापन---

सिर्फ योग नहीं, ये है हर रोग की दवा, जानें रोजाना सूर्य नमस्कार करने के हैरान करने वाले फायदे

बहुत से लोग सूर्य नमस्कार को सिर्फ एक शारीरिक योग मानते हैं, लेकिन इसके कुछ ऐसे स्वास्थ्य लाभ भी हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो आइए जानते हैं रोजाना सूर्य नमस्कार करने के फायदों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Yoga Day 2025: सूर्य नमस्कार केवल एक योग अभ्यास नहीं है बल्कि यह एक संपूर्ण व्यायाम प्रणाली है जो शरीर मन और आत्मा को संतुलन में लाने का कार्य करता है। अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं तो यह न केवल आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है बल्कि कई प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके साथ ही यह तनाव को दूर करने हार्मोन बैलेंस करने मानसिक शांति देने और नींद की गुणवत्ता बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं रोजाना सूर्य नमस्कार करने के हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में, जिन्हें जानकर आप भी सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।

सूर्य नमस्कार के आसनों के प्रकार

  • प्रणामासन
  •  हस्त उत्तानासन
  • पादहस्तासन
  • अश्व संचालनासन
  •  दंडासन
  • अष्टांग नमस्कार
  •  भुजंगासन
  • पर्वतासन
  • अश्व संचालनासन
  • पादहस्तासन
  • हस्त उत्तानासन
  •  प्रणामासन

हृदय और फेफड़ों के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं, तो इससे हृदय की धड़कन नियंत्रित रहती है। इसके साथ ही फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन घटाने में सहायक

Image Source Freepik

Image Source Freepik

सूर्य नमस्कार ऐसा योगाभ्यास है जो कैलोरी बर्न करने में तेजी से मदद करता है। अगर आप रोजाना 12 सेट करते हैं, तो इससे मेटाबोलिज्म तेज होता है और मोटापा भी कम होने लगता है। जो व्यक्ति वजन घटाना चाहता है उसे सूर्य नमस्कार का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

तनाव और चिंता से राहत

सूर्य नमस्कार को रोजाना करने से तनाव और चिंता से राहत मिलती है। यह मन को शांत करता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

हार्मोनल बैलेंस और त्वचा में निखार

यह योगासन एंडोक्राइन सिस्टम पर सकारात्मक असर डालते हैं, जिससे हार्मोन संतुलित रहते हैं। इसके साथ ही, यह त्वचा में चमक लाने में मदद करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

सूर्य नमस्कार करने से शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और दिल को भी काफी लाभ मिलता है।

बॉडी डिटॉक्स करता है

Image Source Freepik

Image Source Freepik

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य नमस्कार करने से लिवर और किडनी को काफी फायदा पहुंचता है। ये दोनों अंग शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने का काम करते हैं, जिससे बॉडी बेहतर तरीके से डिटॉक्स होती है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Jun 08, 2025 07:28 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

News24 हिंदी

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola