Nurse Day 2025: नर्स वे महिलाएं होती हैं, जिनके भरोसे अस्पतालों में मरीजों को रखा जाता है। डॉक्टर चेकअप करके अगले मरीजों के पास जाते हैं लेकिन सिर्फ नर्स होती है, जो हर मरीज की देखभाल करती हैं, वो भी 24 घंटों के लिए। भारत में नर्सों की अहमियत कोरोना काल के बाद से काफी हद तक बढ़ चुकी है। उन 2 सालों में नर्सों ने अपनी सेहत का ख्याल न रखते हुए सभी संक्रमित मरीजों की देखभाल की थी। आज यानी 12 मई को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल नर्स डे मनाया जाता है। यह दिन सभी नर्सों को समर्पित होता है, जो बिना थके मरीजों की सेवा करती है।
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 पर हमारी यह खास रिपोर्ट पढ़ें
मरीजों के लिए लाइफलाइन हैं नर्सें
मरीजों को ठीक करने में डॉक्टर की तरह ही नर्स की भी अहम भूमिका होती है। वे न सिर्फ दवाएं देती हैं, बल्कि मरीज के दर्द को भी समझती हैं और उनका मनोबल बढ़ाती हैं। हर वक्त उनकी देखभाल करती हैं। कोविड महामारी के समय यह पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लाखों लोगों की जिंदगियां बचाईं।
एक्सपर्ट ने शेयर किया एक्सपीरियंस
लीला नायर, चीफ नर्सिंग ऑफिसर, एशियन हॉस्पिटल कहती हैं, “नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, यह एक सेवा भाव है। हर दिन कोई न कोई नर्स किसी की जान बचा रही होती है, किसी को जीने की नई उम्मीद दे रही होती है।” वे कहती हैं कि नर्सें इलाज की योजना बनाती हैं, इमरजेंसी हैंडल करती हैं और मरीज के परिजनों को मानसिक रूप से तैयार भी करती हैं।
युवा क्यों नर्सिंग करियर का चुनाव करें?
डॉक्टर युवाओं को नर्सिंग करियर अपनाने की सलाह देती हैं। वे कहती हैं, “अगर आप समाज के लिए कुछ सार्थक करना चाहती हैं, तो नर्सिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां न सिर्फ प्रोफेशनल ग्रोथ है, बल्कि आप एक बेहतर इंसान भी बनते हैं।”
डॉक्टरों की मजबूती हैं ‘नर्स’
डॉ. आशीष चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, आकाश हेल्थकेयर के मुताबिक, नर्स, डॉक्टर और मरीज के बीच की सबसे मजबूत कड़ी होती हैं। वे इलाज की प्रक्रिया को सहज और मानवीय बनाती हैं। कई बार लोगों को नर्सिंग प्रोफेशन की प्रेरणा अपने परिवार या किसी परिचित से मिलती है। वे कहते हैं, “अगर हम युवाओं को नर्सिंग की कहानियां दिखाएं, उनकी सेवाओं को पहचान दें, तो नई पीढ़ी इस पेशे को अपनाने के लिए प्रेरित होगी।”
आवश्यकता है नई पीढ़ी की भागीदारी की
तेजी से बदलते हेल्थकेयर सिस्टम में प्रशिक्षित, संवेदनशील और सेवा-भावना से ओतप्रोत नर्सों की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। ऐसे में अब समय आ गया है कि युवाओं को नर्सिंग जैसे मानवीय और जिम्मेदार पेशे की ओर प्रेरित किया जाए।
नर्सों को सलाम
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन लाखों नर्सों के समर्पण, करुणा और हिम्मत को सलाम करने का दिन है, जो हर दिन अपने पेशे के जरिए दुनिया को थोड़ा और बेहतर बना रही हैं।
ये भी पढ़ें- Nurse Day 2025: कौन थीं भारत की पहली प्रशिक्षित नर्स? जानें आजादी से पहले का इतिहास
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
10 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
11 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
17 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
21 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines