हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंफ्लुएंजा H1N1 को मौसमी फ्लू समझने की ना करें भूल, ये 8 लक्षण नजर आएं तो करें डॉक्टर से संपर्क

स्वास्थ्य मंत्रालय से जानिए इंफ्लुएंजा H1N1 के लक्षण कैसे नजर आते हैं और किस तरह इस इंफेक्शन को समय रहते ही पहचाना जा सकता है. समय रहते लक्षणों का पता लगा लिया जाए तो इस इंफेक्शन को बेहतर तरह से मैनेज करने में मदद मिलती है.

विज्ञापन
इंफ्लुएंजा H1N1 के क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां. AI Generated Image

Influenza H1N1 Symptoms: इंफ्लुएंजा H1N1 को स्वाइन फ्लु (Swine Flu) भी कहते हैं. यह एक श्वसन संबंधी संक्रमण है जो इंफ्लुएंजा ए वायरस सबटाइप से फैलता है. यह फ्लु आम संक्रमण की तरह ही नजर आता है और इसमें बुखार, खांसी और शरीर में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं. लेकिन, अगर इन लक्षणों को आम समझकर इग्नोर करने पर दिक्कत बढ़ सकती है. ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इंफ्लुएंजा H1N1 के क्या लक्षण होते हैं और इस फ्लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- स्ट्रोक बन सकता है ब्रेन ट्यूमर की वजह, स्टडी में हुआ खुलासा, सिर पर लगी चोट भी बढ़ा सकती है कैंसर का खतरा

इंफ्लुएंजा H1N1 के लक्षण

  • खांसी आना और गले में खराश रहना
  • जुकाम हो जाना और नाक बहना
  • शरीर में सुस्ती रहना और भूख में कमी आना
  • सिर में दर्द रहना
  • मसल्स और जोड़ों में दर्द होना
  • जी मिचलाना और उल्टी आना
  • बुखार आना और ठीक ना होना
  • दस्त लगना

आराम करना है जरूरी

विज्ञापन

स्लास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इंफ्लुएंजा H1N1 को आमतौर पर आराम करके ही मैनेज किया जा सकता है. इसके लक्षणों को समय रहते पहचानना और एहतियात बरतना जरूरी है. इससे आप खुद को और अपने आस-पास के लोगों को इस इंफेक्शन से बचा सकेंगे. अगर लक्षण बिगड़ने लगें तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें. छोटे बच्चों, बुजुर्गों या फिर पहले से किसी बीमारी से दो-चार हो रहे लोगों में ये लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए.

पानी पीते रहें

विज्ञापन

इंफ्लुएंजा H1N1 की मैनेजमेंट में पानी का खास रोल है. इसके लक्षण दिखने पर शरीर में पानी की कमी ना हो जाए इस बात का ध्यान रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और अन्य फ्लुइड्स जैसे सूप वगैरह रहें जिससे इस फ्लु के लक्षणों को कम किया जा सके.

इंफ्लुएंजा H1N1 से ऐसे रहें बचकर

विज्ञापन
  • अपने हाथों को कई बार धोएं और हमेशा साबुन-पानी का इस्तेमाल करें. खासकर अगर आप कहीं बाहर हैं तो हाथ धोए बिना कुछ भी खाने-पीने से परहेज करें.
  • खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को कवर करके रखें. इससे आप अपने आस-पास के लोगों को भी इंफेक्शन से बचा सकते हैं.
  • अगर आपको बीमार महसूस होता है तो घर पर रहें और आराम करें. आराम करके इस फ्लु के लक्षणों को कम किया जा सकता है.
  • आराम करने में लापरवाही ना करें और हाइड्रेटेड रहें. इससे इंफेक्शन नहीं बढ़ेगा और आप जल्द ही बेहतर महसूस करने लगेंगे.

यह भी पढ़ें – Diabetes की स्क्रीनिंग कब करवानी चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानिए टाइप-2 डायबिटीज के शुरुआती लक्षण कैसे आते हैं नजर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - Health Ministry 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola