---विज्ञापन---

हेल्थ

प्लास्टिक के बर्तन में माइक्रोवेव में पका खाना सही या गलत, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Microwave Foods Side Effects: माइक्रोवेव में खाना पकाना कुकिंग का एक आसान और सरल तरीका है। इसमें खाना पकाने से समय की बचत होती है लेकिन माइक्रोवेव में एक खास प्रकार के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है। एक नई रिसर्च इस बात की पुष्टि करती है कि माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तन में पकाया गया खाना खाने से एक और बड़ी समस्या के मामले बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Microwave Foods Side Effects: इनफर्टिलिटी एक बढ़ती वैश्विक समस्या है। कुछ समय पहले तक प्रजनन क्षमता पुरुषों में अधिक पाई जाने वाली समस्या थी, जो कि उनकी बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण हो रही थी। मगर अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी तेजी से इनफर्टिलिटी की समस्या देखी जा रही है। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि वर्ल्ड लीडिंग प्रॉब्लम इनफर्टिलिटी का एक कारण, माइक्रोवेव में पकाया भोजन खाने से भी यह समस्या बढ़ रही है। आइए इस बात को रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर शाना स्वान, जो एक अमेरिकन मेडिसिन और एनवायरनमेंटल (Environmental) एक्सपर्ट हैं, इंसानों के शरीर के हार्मोन्स और उसके उतार-चढ़ावों के बारे में रिसर्च कर रही हैं, अपनी रिसर्च के दौरान इस बात की पुष्टि करती हैं कि इंसानों में इनफर्टिलिटी का एक कारण माइक्रोवेव में प्लास्टिक के कंटेनर या बर्तन में पकाए हुए भोजन का जरूरत से ज्यादा सेवन करना है। दरअसल, डेली मेल की एक खबर के अनुसार, डॉक्टर एक पॉडकास्ट में कहती हैं कि माइक्रोवेव में पकाया खाना खाने से, जो प्लास्टिक के बर्तनों में पकाया जाता है, हमारी प्रजनन क्षमता पर प्रभाव डालता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

क्या है इसका कारण?

इसका कारण, प्लास्टिक के कंटेनरों और बर्तनों में मौजूद रसायन है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हैं और इनफर्टिलिटी को बढ़ावा देते हैं। BPA अप्रूव्ड बर्तन में भी प्लास्टिसाइज़र नामक तत्व मिलाया जाता है, जिससे जब उस बर्तन को हम माइक्रोवेव में डालते हैं, तो इसका प्रभाव गलत होता है। इसके अलावा भी कई रिसर्च में इस बात पर रोशनी दी गई है कि जिसमें प्लास्टिक और प्रजनन संबंधी समस्याओं को आपस में जोड़ा गया है।

---विज्ञापन---
Microwave Foods Side Effects

Photo Credit- freepik

Microwave में पकाएं भोजन के कुछ अन्य नुकसान

  1. माइक्रोवेव में खाना पकाने से उसमें मौजूद पोषक तत्व, जैसे कि विटामिन और खनिज, नष्ट हो जाते हैं।
  2. माइक्रोवेव में खाना रेडिएशन के संपर्क में रहता है, ऐसा खाना हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है, जो धीरे-धीरे शरीर को लंबी और गंभीर बीमारी दे सकता है।
  3. माइक्रोवेव में खाना असमान रूप से गर्म होता है, जो बैक्टीरिया को एक्टिव करता है।
  4. माइक्रोवेव में प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग करने से उसके केमिकल्स भोजन में मिल सकते हैं, जो हानिकारक होते हैं।

क्या करें?

  • खाना पकाने के लिए माइक्रोवेव का यूज कम से कम करें।
  • खाना गर्म करने के लिए स्टोव या गैस का इस्तेमाल करें।
  • माइक्रोवेव में कुकिंग के लिए कांच या सिरेमिक कंटेनर का उपयोग करें।
  • माइक्रोवेव में भोजन को अच्छी तरह से गर्म होने दें ताकि बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 26, 2024 01:45 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola