Immunity Booster REMEDIES: अगर आप जल्दी बीमार हो जाते हैं या हमेशा खुद में कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। इस खबर में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे घरेलू उपाय जिससे आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। नीचे विस्तार से पढ़िये इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय-
कैसे बढ़ेगी इम्यूनिटी
किसी भी बीमारी से बचने के लिए, इम्यूनिटी यानी कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। बदलते मौसम के कारण बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खासकर बरसात के मौसम में संक्रमण फैलाने वाले वायरस ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इसलिए हमें इम्यूनिटी का खास ख्याल रखना चाहिए।
एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने से बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कई बार लोग दवाइयों का भी सहारा लेते है, लेकिन डॉक्टर अक्सर घरेलू उपचार से इम्यूनिटी को बढ़ाने की सलाह देते हैं। घरेलू उपचार का सेवन आप आसानी से घर पर कर सकते हैं, तो आइए आपको बताते है इम्यूनिटी बढ़ाने के 5 घरेलू उपाय।
अभी पढ़ें – lungs Health Tips: कोविड के बाद फेफड़ों का ऐसे रखें ख्याल, बेहद काम आएंगे ये 7 टिप्स
यें है इम्यूनिटी बढ़ाने के 5 घरेलू उपाय
1. हल्दी से बढ़ेगी इम्यूनिटी
हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी फायदेमंद होती है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का रसायन पाया जाता है, ये एंटीऑक्सिडेट को बढ़ाता है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीएं और भोजन पकाने में हल्दी जरूर डालें, इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी लाभ मलेगा।
2. लहसुन भी इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर
लहसुन भी इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। लहसुन लगभग हर घर में पाई जाती हैं। भारत में इसका सबसे अधिक प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। एक्सपर्ट बताते है कि ठंड के मौसम में लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। लहसुन हमें बीमारियों के संक्रमण से दूर रखता है और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
3. खट्टे फल के सेवन से बढ़ेगी इम्यूनिटी
इम्यूनिटी बढ़ाने में खट्टे फलों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। खट्टे फलों में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, और विटामिन-सी इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार होता है। संतरा, नींबू, अंगूर के साथ अन्य खट्टे फल, विटामिन-सी के बेहतरीन सोर्स होते हैं। इनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
4. पपीता से बढ़ेगी इम्यूनिटी
पपीता इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। पपीते में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। पपीता पाचक एंजाइमों से भरपूर होता है, इसलिए यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है। पपीता इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय है, क्योंकि यह आसानी से मिल जाता है।
अभी पढ़ें – Uric Acid Control: यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर देता है ये 3 संकेत, घर बैठे ऐसे करें कंट्रोल
5. तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
तुलसी इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी फायदेमंद होती है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती है। तुलसी में एंटी-वायरल, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए हम तुलसी के सेवन से बीमारियों के संक्रमण से दूर रखते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार तुलसी विटामिन सी और जिंक का मुख्य स्त्रोत होता है।
(Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।)
ये खबर News24 वेबसाइट के साथ इंटर्नशिप कर रहे शुभम राज ने तैयार की है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
8 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
8 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
12 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines