हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या होगा अगर च्यूइंगम पेट में चली जाए? यहां जानिए Chewing Gum अंगों में चिपकती है या नहीं

Swallowing Chewing Gum: हम में से बहुत से लोग हैं जो गलती से च्युइंगम निगल लेते हैं. ऐसे में कहा जाता है कि च्युइंगम पेट या आंतों से चिपकने लगती है. इसमें कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं, जानिए यहां.

विज्ञापन
गलती से च्यूइंगम निगल जाए तो क्या करें?

Chewing Gum Nigalna: बहुत से लोग अक्सर ही च्युइंगम खाते हैं. इसे स्ट्रेस कम करने के लिए खाया जाता है, मुंह को ताजा करने के लिए खाते हैं या बहुत से लोग बस शौक-शौक में च्युइंगम चबाते हैं. लेकिन, अक्सर ही च्युइंगम चबाते-चबाते व्यक्ति इसे निगल लेता है और च्युइंगम पेट में चली जाती है. इसपर कहा जाता है कि च्युइंगम आंतों में या पेट में चिपक जाती है. लेकिन, क्या सचमुच ऐसा होता है? यहां जानिए च्युइंगम निगल जाने पर क्या होता है.

यह भी पढ़ें- महिलाओं में गुर्दे की पथरी का मुख्य कारण क्या है? जानिए किस गलती से होते हैं Kidney Stones

च्युइंगम निगलने पर क्या होता है

च्युइंगम निगल जाने पर पेट में जाती है. यह सही है कि च्युइंगम को पचा पाना आसान नहीं है और च्युइंगम रेगुलर फूड की तरह नहीं पचता है. लेकिन, यह सालों तक शरीर में अटका हुआ भी नहीं रहता है. च्युइंगम किसी भी फूड की तरह ही पेट से आंतों तक चला जाता है. 4 से 5 दिनों के अंदर ही च्युइंगम मल के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है.

विज्ञापन

क्या च्युइंगम के कारण पेट में दर्द होता है

च्युइंगम ना ही शरीर के अंदर अंगों से चिपकता है और ना ही इससे दर्द होता है. च्युइंगम के कारण उल्टी, खराब पाचन, जी मिचलाना या कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होती है.

विज्ञापन

गलती से च्युइंगम निगल जाए तो क्या करें?

  • अगर आप गलती से च्युइंगम निगल जाएं तो घबराएं नहीं.
  • च्युइंगम निगल लेने के बाद पानी पिएं.
  • च्युइंगम निगल लेने के बाद निगरानी करें और देखें कि च्युइंगम मल के साथ शरीर से बाहर निकली है या नहीं.
  • अगर बच्चे च्युइंगम निगल ले तो देखें कि उसे सांस लेने में दिक्कत तो नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें – पानी पीने के बाद भी शरीर में इन 5 कारणों से हो जाती है पानी की कमी, डॉक्टर ने किया एक्सप्लेन

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola