महिलाओं में गुर्दे की पथरी का मुख्य कारण क्या है? जानिए किस गलती से होते हैं Kidney Stones

Kidney Stones Causes In Women: गुर्दे यानी किडनी में पथरी होना एक ऐसी समस्या है जिसके कारण तेज दर्द होता है और यह नेचुरली ना निकले तो ऑपरेशन करवाना पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए महिलाओं में पथरी होने के क्या कारण होते हैं.

Kidney Stones In Women
1 / 7
Kidney Stones In Women

Kidney Stones Causes: गुर्दे यानी किडनी शरीर का फिल्टर है. किडनी में पथरी (Pathri) हो जाने पर किडनी के काम पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही तेज दर्द होने लगता है जो कई बार असहनीय होता है. बहुत सी महिलाओं को अक्सर ही किडनी स्टोन से दोचार होना पड़ता है. इसके कारण बुखार आ सकता है, पेशाब में खून नजर आता है और पेट के साथ ही पीठ में दर्द होता है. ऐसे में यहां जानिए महिलाओं में किन कारणों से गुर्दे की पथरी हो सकती है और पथरी से किस तरह खुद को बचाया जा सकता है.

विज्ञापन

पानी की कमी

पानी की कमी 2 / 7

महिलाओं में गुर्दे की पथरी होने का एक बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी हो जाना है. पानी की कमी होने पर किडनी में क्रिस्टल्स बनने लगते हैं और पथरी हो जाती है.

विज्ञापन

मोटापा

मोटापा 3 / 7

बहुत सी महिलाएं अपने वजन पर ध्यान नहीं देती हैं जिस वजह से मोटापा हो जाता है. मोटापा पथरी के रिस्क को बढ़ा देता है.

खाने में ये चीजें ज्यादा होना

खाने में ये चीजें ज्यादा होना 4 / 7

अगर डाइट में सोडियम यानी नमक, एनिमल प्रोटीन और ऑक्सलेट से भरपूर फूड्स जैसे पालक, सूखे मेवे और चॉक्लेट ज्यादा हो तो इससे पथरी हो सकती है.

विज्ञापन

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव 5 / 7

महिलाओं को हार्मोनल दिक्कतें ज्यादा होती हैं. ऐसे में प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव पथरी की वजह बन सकते हैं.

बार-बार यूरिन इंफेक्शन होना

बार-बार यूरिन इंफेक्शन होना 6 / 7

महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के चलते भी पथरी हो सकती है. ऐसे कई मूत्राशय संबंधी इंफेक्शन हैं जो पथरी की वजह बनते हैं.

विज्ञापन

मेडिकल कंडीशन

मेडिकल कंडीशन 7 / 7

हाइपरथायराइडिज्म, डायबिटीज, हाई यूरिक एसिड या गाउट और पाचन संबंधी दिक्कतों के कारण महिलाओं में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन