पानी पीने के बाद भी शरीर में इन 5 कारणों से हो जाती है पानी की कमी, डॉक्टर ने किया एक्सप्लेन

Pani Ki Kami Ke Karan: पानी की कमी एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों की वजह बनती है. ऐसे में इस कमी को पहचानना और पूरा करना जरूरी होता है. यहां जानिए भरपूर पानी पीने के बाद भी पानी की कमी होने का क्या कारण हो सकता है.

Dehydration causes

पानी की कमी के मुख्य कारण क्या हैं?

Causes Of Dehydration: व्यक्ति अगर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता है तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है. लेकिन, अगर दिनभर में भरपूर पानी पिया जाए और फिर भी पानी की कमी महसूस हो तो समझ नहीं आता इसकी क्या वजह हो सकती है. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. डॉ. शालिनी का कहना है कि शरीर में पानी की कमी (Pani Ki Kami) तब पूरी होती है जब शरीर पानी को एब्जॉर्ब करता है. अगर आप पानी पीते जा रहे हैं और शरीर पानी नहीं सोख रहा है और पेशाब के जरिए बाहर निकल रहा है तो इससे शरीर हमेशा डिहाइड्रेटेड ही रहेगा. फिर चाहे आप 6 से 7 लीटर पानी ही क्यों ना पी लें, पानी शरीर को नहीं लगेगा. ऐसे में चलिए जानते हैं शरीर में पानी की कमी असल में क्यों होती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी होने के कारण

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि अगर आप दिनभर पानी पी रहे हैं और फिर भी आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है तो इसके ये कारण (Dehydration Causes) हो सकते हैं –

इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस – शरीर में अगर सोडियम, मैग्नीशियम और पौटेशियम की कमी है तो पानी कोशिकाओं के अंदर जाएगा ही नहीं.

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा चाय या कॉफी – अगर आप दिनभर में जरूरत से ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं तो डाइयूरिटिक इफेक्ट से पानी शरीर से बाहर निकल जाएगा और साथ में मिनरल्स भी चले जाएगा.

जल्दी-जल्दी पानी पीना – शरीर में पानी की कमी होने का एक कारण जल्दी-जल्दी पानी पीना भी है. इससे शरीर को इस पानी को इस्तेमाल करने का समय ही नहीं मिलता है.

विज्ञापन

शुगर इंटेक हाई होना – अगर आपका शुगर इंटेक बहुत हाई है यानी आप चीनी बहुत खाते हैं या आपको डायबिटीज है तो ऑस्मोटिक इफेक्ट के चलते कोशिकाओं से पानी बाहर निकल जाता है.

हार्मोनल इंबैलेंस – शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होना भी पानी की कमी का एक कारण हो सकता है. इससे शरीर एक्सेस पानी को बाहर करने लगता है.

विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी होने से क्या होता है

  • शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इससे व्यक्ति लू का शिकार हो सकता है.
  • मसल्स में दर्द रहने लगता है.
  • शरीर में हर समय थकान महसूस होने लगती है.
  • यूरिन इंफेक्शन हो सकता है.
  • किडनी में पथरी की शिकायत हो सकती है.
  • पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस से दौरा पड़ सकता है.
  • ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.
  • हार्ट रेट बढ़ सकता है.
  • कंफ्यूजन की स्थिति बनने लगती है.
  • त्वचा फटना शुरू हो जाती है.
  • कब्ज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- 7 लक्षण बताते हैं ज्यादा चीनी खा रहे हैं आप, शरीर में शुगर बढ़ने का संकेत देते हैं ये निशान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ