आज के समय में कई बीमारियां ऐसी हैं जो बिना किसी बड़े लक्षणों के धीरे-धीरे शरीर को अपना घर बनाना शुरू कर देती है. इनमें से एक है ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV), जिसके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं; यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल जाता है. यह बीमारी इतनी ज्यादा खतरनाक है कि इसका अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि यह संक्रमण महिलाओं से पुरुषों और पुरुषों से महिलाओं, दोनों में यौन संपर्क के दौरान फैल सकता है. इतना ही नहीं, इस समस्या को नजरअंदाज करना दोनों ही महिला और पुरुष को अलग-अलग तरह के कैंसरों का शिकार बना सकते हैं, इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: 20-30 की उम्र में बढ़ता हाई कोलेस्ट्रॉल बना नया खतरा! अनदेखे लक्षण दे सकते हैं बड़ा झटका
HPV क्या है और क्यों है यह खतरनाक?
- HPV एक प्रकार का वायरस है, जिसके कई अलग-अलग प्रकार (स्ट्रेन्स) होते हैं.
- कुछ स्ट्रेन्स शरीर पर छोटे-छोटे मस्से पैदा करते हैं, जो देखने में मामूली लगते हैं.
- लेकिन कुछ खतरनाक स्ट्रेन्स कैंसर का कारण बन सकते हैं, जैसे महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और पुरुषों में गले, गुदा या पेनाइल कैंसर.
- यह वायरस लंबे समय तक शरीर में बिना लक्षण के रह सकता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है.
कैसे फैलता है HPV संक्रमण?
- यह संक्रमण मुख्य रूप से यौन संपर्क के जरिए फैलता है.
- असुरक्षित संबंध (बिना सुरक्षा के) बनाने से इसका खतरा काफी बढ़ जाता है.
- यह योनि, गुदा और ओरल सेक्स के दौरान भी फैल सकता है, इसलिए सुरक्षित संबंध बनाना जरूरी है.
- कई बार संक्रमित व्यक्ति को खुद भी पता नहीं होता कि वह उस गंभीर वायरस का शिकार है, जिससे वह अनजाने में अपने पार्टनर को संक्रमित कर देता है.
पुरुषों में दिखें ये संकेत बर्बाद कर सकती है जिंदगी
पुरुषों में HPV के लक्षण हमेशा साफ नजर नहीं आते, लेकिन कुछ संकेत ध्यान देने लायक होते हैं. जननांग या गुदा के आसपास मस्से उभर सकते हैं. इसके अलावा ओरल संक्रमण के कारण गले में खराश या असहजता महसूस हो सकती है. कई मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखते, जिससे बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है और बाद में गंभीर रूप ले सकती है.
कैसे इस वायरस से करें बचाव
HPV से पूरी तरह बचाव संभव है अगर सही समय पर सावधानी बरती जाए. डॉक्टर 9 से 26 साल की उम्र के बीच HPV वैक्सीन लगवाने की सलाह देते हैं, जो इस संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षा देती है. इसके अलावा, सुरक्षित यौन संबंध (कंडोम का इस्तेमाल) करना और नियमित मेडिकल जांच कराना बेहद जरूरी है. महिलाओं को समय-समय पर Pap smear टेस्ट करवाना चाहिए, जबकि पुरुषों को भी किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: झाइयों से ढक गए हैं गाल तो यहां जानिए रसोई की किस चीज से कम होंगे धब्बे, Pigmentation हल्की होने लगेगी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
16 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
6 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
23 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines