---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

20-30 की उम्र में बढ़ता हाई कोलेस्ट्रॉल बना नया खतरा! अनदेखे लक्षण दे सकते हैं बड़ा झटका

High Cholesterol: आज की खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है, यही कारण है कि जो समस्याएं पहले बड़े उम्र के लोगों को हुआ करती थी, वह अब 20-30 साल के युवाकों को हो रही है. हम बात कर रहे हैं हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या की, जिससे आज बड़ी आबादी परेशान है. जानिए इसके कारण और बढ़ते खतरे के बारे में.

---विज्ञापन---

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक ऐसा खतरा चुपचाप युवाओं के शरीर में जगह बना रहा है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. 20 से 30 साल के युवा, जो खुद को पूरी तरह फिट मानते हैं, धीरे-धीरे ऐसी समस्या की चपेट में आ रहे हैं जो पहले उम्रदराज लोगों में देखी जाती थी. इस समस्या का नाम है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या. इसके मरीजों में शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर शरीर में बदलाव होते रहते हैं, जिससे व्यक्ति बेखबर रहता है और वह धीरे-धीरे सेहत खराब करता रहता है. आइए जानते हैं इसके कुछ आम से दिखने वाले खतरनाक लक्षण.

यह भी पढ़ें: क्या नवजात को AC में सुलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

---विज्ञापन---

युवाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे ये बड़ी वजहें

आज की आधुनिक जीवनशैली में कुछ आदतें सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम कर रही हैं:

  • जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर और पैकेज्ड स्नैक्स का ज्यादा सेवन.
  • लंबे समय तक बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधि की कमी.
  • तनाव और चिंता के कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन.
  • नींद पूरी न होना और अनियमित दिनचर्या.
  • इन सभी कारणों से शरीर का संतुलन बिगड़ता है और धीरे-धीरे बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने लगता है, जो आगे चलकर दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है.

ये संकेत बताते हैं कि शरीर में बढ़ रहा है खतरा

---विज्ञापन---

हाई कोलेस्ट्रॉल High Cholesterol को ‘साइलेंट किलर’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत साफ नजर नहीं आते. फिर भी कुछ संकेत ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. बिना ज्यादा मेहनत के थकान महसूस होना, थोड़ी सी एक्सरसाइज में सांस फूलना, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन आना और सीने में हल्का दबाव महसूस होना इसके मुख्य संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा आंखों के आसपास पीले रंग के छोटे दाग या सूजन भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा होने का संकेत देते हैं, इसलिए कभी भी किसी भी बदलाव को इंग्नोर न करें.

समय रहते अपनाएं ये आसान उपाय

---विज्ञापन---
  • अगर आप 20 की उम्र पार कर चुके हैं, तो अब अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें. रोजाना के खाने में हरी सब्जियां, फल, ओट्स और ओमेगा-3 से भरपूर चीजें शामिल करें.
  • तली-भुनी और ज्यादा तेल वाली चीजों से दूरी बनाएं.
  • रोज कम से कम 30 मिनट तक वॉक या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें, इससे शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.
  • साथ ही अपने वजन को संतुलित रखें और साल में एक बार लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करवाएं, ताकि किसी भी खतरे को समय रहते रोका जा सके.
  • अच्छी लाइफस्टाइल और अच्छे खानपान से अपनी जिंदगी को लंबी बनाएं.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अरहर दाल? 2 मिनट का आसान वॉटर टेस्ट खोलेगा सारे राज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 16, 2026 08:53 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola