एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस को आमतौर पर एक तरह का इंफेक्शन माना जाता है, लेकिन इसके टाइप आगे चलकर कैंसर की वजह बन सकते हैं. यही वजह है कि एचपीवी वैक्सीन को सिर्फ इंफेक्शन से बचाने का टीका नहीं माना जाता, बल्कि यह कैंसर को रोकने में भी मदद करता है. इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि लगभग 99 परसेंट सर्वाइकल कैंसर के मामले एचपीवी संक्रमण से जुड़े होते हैं. एचपीवी इंफेक्शन लगातार होने से सर्वाइकल कैंसर के साथ-साथ गुदे, योनि और मुंह या फिर गले का कैंसर हो सकता है. हालांकि, एचपीवी इंफेक्शन को वक्त पर ठीक किया जा सकता है, लेकिन इससे पहले एचपीवी क्या है और इसका कैंसर से क्या संबंध है जैसी चीजें समझना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- नाखून के किनारे की स्किन क्यों फटती है? जानिए हैंगनेल होने की वजह और इससे बचने के तरीके
एचपीवी क्या है और कैंसर से क्या संबंध है?
एचपीवी करीब 200 इंफेक्शन का एक ग्रूप है, जिनमें से कुछ इंफेक्शन शरीर में खुद पैदा होते हैं, जबकि कुछ शरीर के सेल्स को इफेक्ट करते हैं. यह सेल्स आगे जाकर कैंसर का खतरा पैदा सकते हैं. हालांकि, ज्यादातर एचपीवी इंफेक्शन शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को खुद खत्म कर देती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि 90 प्रतिशत लोगों में शरीर इंफेक्शन को खुद कंट्रोल कर लेता है.
क्या एचपीवी वैक्सीन सच में कैंसर से बचाती है?
एचपीवी वैक्सीन सीधे कैंसर की कोशिकाओं को खत्म नहीं करती. यह एचपीवी के उन इंफेक्शन से बचाती है जो कैंसर का कारण बन सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी से जुड़े कैंसर की रोकथाम में इफेक्टिव हैं. एचपीवी से लगभग 70 परसेंट मामले सर्वाइकल कैंसर के आते हैं. इसलिए वैक्सीन को पूरी तरह से कैंसर का इलाज नहीं माना जा सकता.
किन कैंसर से बचाव में मदद कर सकती है वैक्सीन?
एचपीवी इंफेक्शन का रिलेशन सर्वाइकल कैंसर से है. इसके अलावा, अगर ध्यान न दिया जाए तो यह दूसरे कैंसर से भी जुड़ा हुआ हो सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि एचपीवी से जुड़े इन कैंसर को रोकने के लिए एचपीवी की वैक्सीन मददगार साबित हो सकती है.
- गुदा का कैंसर होना
- लिंग का कैंसर होना
- योनि का कैंसर होना
- मुंह और गले का कैंसर होना
वैक्सीन कब लगवाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है?
एचपीवी वैक्सीन का सबसे ज्यादा फायदा तब होता है जब इसे एचपीवी में आने से पहले दिया जाए. इसी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन 9 से 14 साल की उम्र की लड़कियों के वैक्सीन लगाने पर जोर देता है. बड़ी उम्र में टीकाकरण की जरूरत अलग हो सकती है.
क्या एचपीवी वैक्सीन सिर्फ लड़कियों के लिए है?
एचपीवी इंफेक्शन महिलाओं और पुरुषों दोनों को इफेक्ट कर सकता है. पुरुषों में भी एचपीवी कुछ कैंसर और दूसरी समस्याओं की वजह बन सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि एचपीवी से जुड़े कैंसर महिलाओं और पुरुषों दोनों में हो सकते हैं. इसलिए यह वैक्सीन दोनों के लिए हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- पेट की बढ़ती चर्बी और कैंसर का क्या कनेक्शन है? NCI की रिपोर्ट से समझिए क्या है सच
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
8 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
9 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
10 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
12 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
13 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
14 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
16 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
17 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
18 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- WHO
First published on:
Know More: Editorial Guidelines