Jawan Dikhne Ke Liye Kya Kare: एक वक्त के बाद उम्र चेहरे पर नजर आने लगती है, लेकिन ज्यादातर लोगों के 50 साल के होने के बाद ही झुर्रियां दिखाई देती हैं. इससे पहले अगर आपके चेहरे पर उम्र दिखाई देने लगी है तो इसका मतलब है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. ऐसे में आपको हेल्दी फू्ड्स खाने की जरूरत है ताकि स्किन अंदर के ग्लो कर सके. कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप चेहरे की चमक बढ़ा सकती हैं. एक रिसर्च के मुताबिक कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनका रोज सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. चेहरा ग्लो करने के साथ-साथ हाइड्रेट भी होगा.
इसे भी पढ़ें- खाली पेट मौसमी का जूस पीने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को करना चाहिए परहेज
जवां दिखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
बेरीज- आप अपनी डाइट में बेरीज को शामिल करें. खासतौर पर ब्लूबेरी. इसमें मौजद पोषण कोलेजन को बनाने में मदद करता है. अगर रोजाना बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, संतरा या अमरूद खाया जाए तो काफी हद तक फायदा हो सकता है. इसमें मौजूद पोषण तत्व झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं.
खीरा- स्किन का ग्लो बरकरार रखने के लिए खीरा काम आ सकता है. आप बिना छिलका उतारे खीरा खाएं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स अंदर से स्किन को सुधारने का काम करते हैं. साथ ही, फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे स्किन पर लोच नजर आती रहती है. आप भी इसे सलाद, जूस या सब्जी के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
अनार- आप अनार को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. कई रिसर्च के मुताबिक, इसमें टैनिन्स और कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स को स्किन के निखार को बरकरार रखने का काम करते हैं. अगर शरीर में कोलेजन को बढ़ाना है तो अनार का सेवन किया जा सकता है. खून बढ़ाने का काम तो अनार करता ही है, जिससे रंगत में भी निखार आता है.
बादाम- आप बादाम को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. बादाम में विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह स्किन फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं.
इसे भी पढ़ें- Clove Benefits: रोज एक लौंग खाने पर क्या होता है? जानिए शरीर को मिलने वाले 5 बड़े फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
13 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
15 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
20 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines