खाली पेट मौसमी का जूस पीने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को करना चाहिए परहेज

Khali Pet Mosambi Peena: मौसमी का जूस हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे खाली पेट पीते हैं तो शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आपको न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर ही जूस को अपने आहार में शामिल करना चाहिए.

Khali Pet Mosambi Peena
1 / 8
खाली पेट मौसमी का जूस पीने से क्या होता है? Image Credit- News24

sweet lime or mosambi juice in empty stomach: मौसमी का जूस हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसलिए लोग फ्रेश जूस निकालकर पीना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या इसे खाली पेट पीना सही है और अगर कोई इंसान पी रहा है तो उसे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

शरीर को मिलता है विटामिन सी

शरीर को मिलता है विटामिन सी2 / 8

मौसमी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. अगर इसका नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो शरीर मजबूत हो जाता है.

विज्ञापन

शरीर को रखता है हाइड्रेटेड

शरीर को रखता है हाइड्रेटेड3 / 8

मौसमी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे सुबह-सुबह इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. इससे शरीर हाइट्रेड रहता है और गर्मी में आपको पानी की कमी भी महसूस नहीं होती है. हाालंकि, जूस ज्यादा देर तक निकला हुआ नहीं होना चाहिए.

पाचन को मिल सकता है फायदा

पाचन को मिल सकता है फायदा4 / 8

कुछ लोगों में खाली पेट मौसमी का जूस पाचन को ठीक रखने और पेट को हल्का महसूस करने में मदद कर सकता है. अगर आपका पेट खराब रहता है या बहुत ही जल्दी कब्ज होता है तो इसका जूस पीना फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए फायदेमंद5 / 8

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखने और नेचुरल चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. आप इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं और इसके साथ फ्रूट चाट भी खा सकते हैं.

थकान दूर करने में मददगार

थकान दूर करने में मददगार6 / 8

मौसमी का जूस शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम कर सकता है, जिससे सुस्ती और थकान कम महसूस हो सकती है. अगर थकान नहीं दूर होती है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

विज्ञापन

किन लोगों को करना चाहिए परहेज?

किन लोगों को करना चाहिए परहेज?7 / 8

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो इसका सेवन ना करें. कई बार यह पेट में अल्सर वाले मरीजों को भी परेशान करने लगता है. खाली पेट इसका सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है.

मौसमी का जूस पीने का सही तरीका

मौसमी का जूस पीने का सही तरीका8 / 8

जूस पीने के लिए सुबह का वक्त एकदम सही है. आप फ्रेश जूस घर पर निकालकर पीएं और इसमें ज्यादा चीनी न मिलाएं. इसका सेवन आप काला नमक डालकर भी कर सकते हैं, बस नाश्ते के साथ सही कॉम्बिनेशन होना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन