Clove Benefits: रोज एक लौंग खाने पर क्या होता है? जानिए शरीर को मिलने वाले 5 बड़े फायदे

Benefits Of Eating Cloves: लौंग एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होती है. ऐसे में लौंग को रोजाना खाया जा सकता है. यहां जानिए रोज लौंग खाने पर शरीर पर कैसा असर होता है.

Roz Ek Laung Khane Ke Fayde
1 / 8
Roz Ek Laung Khane Ke Fayde

Clove Benefits In Hindi: लौंग एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है. आयुर्वेद में भी लौंग को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोज एक लौंग खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और इसके क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

विज्ञापन

पाचन बेहतर होता है

पाचन बेहतर होता है2 / 8

रोज एक लौंग खाने से पाचन तंत्र को फायदा मिल सकता है. लौंग में मौजूद तत्व गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट लौंग चबाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं.

विज्ञापन

मुंह की बदबू दूर होती है

मुंह की बदबू दूर होती है3 / 8

लौंग प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं जिससे सांसों की बदबू दूर हो सकती है.

इम्यूनिटी मजबूत होती है

इम्यूनिटी मजबूत होती है4 / 8

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है और संक्रमण का खतरा कम हो सकता है.

विज्ञापन

दांत दर्द में राहत मिल सकती है

दांत दर्द में राहत मिल सकती है5 / 8

लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो प्राकृतिक दर्द निवारक की तरह काम करता है. यही कारण है कि दांत दर्द होने पर लौंग चबाने या लौंग का तेल लगाने की सलाह दी जाती है.

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार6 / 8

लौंग शरीर में इंसुलिन के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान7 / 8

लौंग का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. जरूरत से ज्यादा लौंग खाने पर पेट में जलन, एसिडिटी या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गर्भवती महिलाओं और किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को नियमित रूप से लौंग का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

रोज कितनी लौंग खानी चाहिए?

रोज कितनी लौंग खानी चाहिए?8 / 8

विशेषज्ञों के अनुसार रोज 1 से 2 लौंग खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है. इससे इसके फायदे मिल सकते हैं और साइड इफेक्ट्स का जोखिम भी कम रहता है. यह भी पढ़ें - महिलाओं में क्यों बढ़ रहे हैं आंत के कैंसर के मामले? डॉक्टर ने बताया ये 5 गलतियां बनती हैं बड़ी वजह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन