नाखून… इंसानों की खूबसूरती का एक हिस्सा है. इसलिए ज्यादातर महिलाएं नाखून का बहुत ही ख्याल रखती हैं. हालांकि, कुछ लोगों को नाखून खाने की आदत होती है, जिससे कई तरह का इंफेक्शन होने का डर रहता है. नाखून टूटने के साथ-साथ कुछ लोगों के अचानक नाखून के किनारे की स्किन बाहर निकल जाती है. यह बहुत ही ज्यादा दर्द करती है, क्योंकि इसे देखकर लोगों को लगता है कि ऐसा पेट की खराबी की वजह से होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसे हैंगनेल कहा जाता है और यह असल में नाखून के आसपास की सूखी स्किन होती है, जो कई वजहों से बाहर निकलती है.
इसे भी पढ़ें- Rice Adulteration: क्या चावल में भी होती है मिलावट? ऐसे करें असली और नकली चावल की पहचान
हैंगनेल क्या होता है?
हैंगनेल नाखून के आसपास की स्किन का फटा हिस्सा होता है. यह नाखून के किनारे या जड़ के पास से स्किन बाहर आने लगती है, जो दर्द पैदा करती है. अगर उन्हें खींचा जाए तो बहुत ही दर्द होता है. यह शरीर में विटामिन ए, सी, ई या आयरन की कमी आदि की वजह से हो सकता है.
नाखून के किनारे की स्किन क्यों फटती है?
- हैंगनेल होने की कई वजहें हो सकती हैं, जिसमें से कुछ समस्याएं आम हैं जो ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है.
- जब नाखून के आसपास की स्किन बहुत सूख जाती है तो उसमें दरार पड़ सकती है. इसी वजह से स्किन का छोटा हिस्सा उखड़कर हैंगनेल बन सकता है.
- बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से स्किन का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है. इससे नाखून के आसपास की स्किन सूखी और कमजोर होकर फट सकती है.
साबुन और सफाई करने वाले प्रोडक्ट्स
- साबुन, डिटर्जेंट और दूसरे चीजों के संपर्क में आने की वजह से नाखून की स्किन फटने लगती है. कई बार जलन पैदा होने लगती है, जिससे हैंगनेल होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.
- नाखून चबाने या नाखून के आसपास की स्किन को बार-बार खींचने से छोटी चोट लग सकती है. इससे हैंगनेल बनने के साथ इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है.
हैंगनेल को खींचकर निकालना क्यों नहीं चाहिए?
हैंगनेल को देखकर उसे तुरंत खींचने का मन करता है, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. स्किन खींचने पर आसपास की स्किन भी फट सकती है और खून निकल सकता है. इसके लक्षणों में लालिमा, दर्द, सूजन और कभी-कभी पस भी शामिल हो सकता है.
हैंगनेल हो जाए तो क्या करें?
अगर हैंगनेल बहुत छोटा है तो उसे खींचने के बजाय स्किन को साफ और नम रखना बेहतर है. बाकी आप इसे काट सकते हैं, जिससे दर्द कम होगा. बाद में आसपास की स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं और जरूरत हो तो छोटी पट्टी लगाकर उस हिस्से को सेफ रखें.
इसे भी पढ़ें- फारसी सलवार को हर बार कुर्ती के साथ ही ना पहनें, इन 6 तरीकों से दें इसे मॉडर्न ट्विस्ट
संबंधित खबरें
हर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
21 mins agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
2 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
4 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
17 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
19 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
21 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
22 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
1 day agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
1 day agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- AAD
First published on:
Know More: Editorial Guidelines