Brain Tumor Headache: ब्रेन ट्यूमर यानी दिमाग में होने वाला ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है जिसका समय रहते पता ना लगाया जाए और इलाज ना किया जाए तो जान भी जा सकती है. ऐसे में ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों ( Rrain Tumor Symptoms) को जल्द से जल्द पहचानना जरूरी होती है. ब्रेन ट्यूमर में एक लक्षण सिर में दर्द होना भी है. लेकिन, सिरदर्द ऐसी दिक्कत है जो बहुत से लोगों को आयदिन हो ही जाती है. ऐसे में कैसे पहचानें कि सिर का दर्द ब्रेन ट्यूमर का लक्षण है या नहीं? इसका जवाब दे रहे हैं न्यूरोसर्जन डॉ. आमिर खान. न्यूरोसर्जन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर के कारण हो रहा है या नहीं कैसे पहचानें.
यह भी पढ़ें – कान में सीटी की आवाज क्यों आने लगती है? डॉक्टर ने बताया किस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
कैसे पहचानें सिर का दर्द ब्रेन ट्यूमर का संकेत है
ब्रेन ट्यूमर में लोगों की लक्षण ना पहचान पाने की गलती अक्सर ही जानलेवा साबित होती है. डॉक्टर बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण (Brain Tumor Ke Lakshan) आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं. जैसे, रोज-रोज सिर में दर्द होना. हालांकि, सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का ही लक्षण हो जरूर नहीं है. लेकिन, अगर सिरदर्द के साथ ही उल्टी होती है और उल्टी होने के बाद सिरदर्द ठीक हो जाता है तो यह Raised ICP का यानी कि दिमाग के अंदर प्रेशर बढ़ने का लक्षण हो सकता है.
सुबह-सुबह सिर में काफी तेज दर्द होना, उसके बाद उल्टी होना और उल्टी होने के बाद दर्द का ठीक हो जाना गंभीर दिक्कत है. अगर सिरदर्द और उल्टी की दिक्कत स्वस्थ व्यक्ति को बार-बार हो रही है तो यह दिमाग के अंदर ट्यूमर का लक्षण हो सकता है.
नजरअंदाज ना करें यह लक्षण
डॉक्टर का कहना है कि जरूरी नहीं है कि यह हर बार ट्यूमर के चलते ही हो, लेकिन इस दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए. अक्सर ही सिर का दर्द होने पर लोग गोली खा लेते हैं और दर्द को नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन, अगर यह बार-बार होता है, सुबह सिरदर्द होता है, उल्टी आती है और उल्टी के बाद सिर का दर्द ठीक हो जाता है, दर्द के समय पर आंखों से धुंधला-धुंधला दिखाई देने लगता है तो इस दर्द को इग्नोर ना करें और डॉक्टर से चेक करवाएं.
ब्रेन ट्यूमर क्या होता है
ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब दिमाग या दिमाग के पास एब्नॉर्मल टिशूज बढ़ने लगते हैं. ब्रेन की सतह को कवर करने वाली नर्व्स, मेंब्रेंस और ग्लैंड्स में भी ट्यूमर हो सकता है. यह ट्यूमर आकार में छोटा या बड़ा हो सकता है. ट्यूमर का पता लगने से पहले कुछ ट्यूमर साइज में बहुत बड़े भी हो जाते हैं.
प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर – जब ब्रेन ट्यूमर दिमाग से शुरू होता है तो इसे प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहते हैं. कुछ प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कैंसर नहीं होते हैं.
मेटास्टेटिक ब्रेन ट्यूमर – जब शरीर के किसी और हिस्से में हुआ ट्यूमर दिमाग को अपनी चपेट में ले लेता है तो इसे सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर या मेटास्टेटिक ब्रेन ट्यूमर कहते हैं.
ब्रेन ट्यूमर में और कौन से लक्षण दिखते हैं
- दौरा पड़ सकता है
- कमजोरी और सुन्नपन महसूस हो सकता है
- सोचने और समझने की शक्ति प्रभावित होने लगती है
- मूड और बिहेवियर बदलने लगता है
- बोलने में दिक्कत आती है, ऐसा लगता है मुंह से सही शब्द नहीं निकल रहे हैं
- सूंघने और सुनने में दिक्कत आ सकती है
- देखने में दिक्कत आ सकती है, धुंधला नजर आता है
- कंफ्यूजन होने लगती है
- बैलेंस बिगड़ने लगता है
- हर समय थकान महसूस हो सकती है
- सिर घूमने लगता है.
यह भी पढ़ें – नहाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? जानिए शरीर पर क्या होता है असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
5 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
9 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines