Breast Ka Khayal Kaise Rakhe: ब्रेस्ट शरीर का सिर्फ हिस्सा ही नहीं, बल्कि महिलाओं की हेल्थ से भी जुड़ा हुआ है. हालांकि, इस पर खुलकर बात नहीं होती और हार्मोनल बदलाव, गलत लाइफस्टाइल, टाइट ब्रा या स्ट्रेस लेने की वजह से ब्रेस्ट से जुड़ी समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं. इसलिए हमें अपने रोजाना के रुटीन में ब्रेस्ट की हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा. ब्रेस्ट का ख्याल रखने के लिए आप योग कर सकते हैं, क्योंकि योग एक्सपर्ट स्मृति का कहना है कि स्तनों में भारीपन और ढीलापन कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से होता है.
ब्रेस्ट हेल्थ के लिए योग क्यों जरूरी है?
ब्रेस्ट का फ्लो सही रखने के लिए जरूरी है कि आप योग को अपने रूटीन में शामिल करें. इससे ना सिर्फ तनाव घटता है बल्कि महिलाएं मानसिक रूप से भी मजबूत होती हैं, जिसका सीधा असर ब्रेस्ट हेल्थ पर पड़ता है.
स्तनों को हेल्दी रखने के लिए ये योगासन करें
भुजंगासन- भुजंगासन ब्रेस्ट और चेस्ट मसल्स के लिए सबसे फायदेमंद योग है. आप इसे रोजाना कर सकते हैं, क्योंकि इससे ब्रेस्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ढीलापन कम होता है.
प्राणायाम- आप प्राणायाम भी कर सकते हैं. इससे स्ट्रेस कम होता है और हार्मोन संतुलन बेहतर रहता है. आप कपालभाति प्राणायाम कर सकते हैं.
अंडरआर्म टैपिंग- यह आसान बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. आप ब्रेस्ट का ख्याल रखने के लिए इस आसन को कर सकते हैं. इसमें हाथों की उंगलियों से बगल वाले हिस्से पर हल्की-हल्की थपथपाहट की जाती हैं.
ब्रेस्ट स्ट्रेचिंग- ब्रेस्ट स्ट्रेचिंग से छाती और ब्रेस्ट के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्रेस्ट एरिया में जकड़न, दर्द व भारीपन कम होने लगता है. आप इसे रोजाना अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के तरीके
- सही साइज की ब्रा पहनें
- रोज हल्की एक्सरसाइज करें
- ब्रेस्ट मसाज रूटीन में शामिल करें.
- हेल्दी डाइट लेना शुरू करें
- स्ट्रेस कंट्रोल करने पर ध्यान दें
- प्रेग्नेंसी के दौरान रखें खास ध्यान
इसे भी पढ़ें- Vitamin U की कमी से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया इन चीजों को आहार में करें शामिल, वरना आंतों को हो सकता है नुकसान
इसे भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह को हुई यह रेयर बीमारी, दर्द जाने का नहीं ले रहा नाम, जानिए क्या है CRPS
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines