Vitamin U की कमी से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया इन चीजों को आहार में करें शामिल, वरना आंतों को हो सकता है नुकसान

Vitamin U Kya Hota Hai: अक्सर लोगों को विटामिन-ए, विटामिन-बी या विटामिन-सी के बारे में पता होता है, लेकिन बहुत कम लोग विटामिन यू के बारे में जानते हैं. एक्सपर्ट ने बताया है कि हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Vitamin U

विटामिन यू क्या है और ये किस तरह सेहत के लिए जरूरी है?

Vitamin U Ki Kami Se Kya Hota Hai: आजकल कुछ भी शुद्ध नहीं है. खाने-पीने से लेकर वातावरण तक, हर चीज में मिलावट की जा रही है, जिसकी वजह से लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगी है. कुछ लोगों को कम उम्र में ही बीमारियां घेर लेती हैं. ऐसे में खुद को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना बहुत जरूरी है. जब हम बात विटामिन्स की कर रहे हैं तो यकीनन आपको विटामिन यू की कमी (Vitamin U Deficiency) पर ध्यान देना चाहिए. डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के मुताबिक विटामिन यू गट को हेल्दी रखने में मदद करता है. अगर इसमें कमी हो जाती है तो सबसे ज्यादा नुकसान आंतों को ही होता है. चलिए एक्सपर्ट डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानते हैं, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन यू क्या है और ये किस तरह सेहत के लिए जरूरी है?

एक्सपर्ट के मुताबिक विटामिन यू गट की हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. बता दें ये एक नेचुरल कंपाउंड है, जो पत्ता गोभी, ब्रोकली और क्रूसिफेरस जैसी सब्जियों में पाया जाता है. ये एसिडिटी को कम करता है और डाइजेशन को सुधारता है.

आंतों को रखता है हेल्दी

अगर आप विटामिन यू की मात्रा सही तरह से लेंगे तो आपके गट यानी आंत स्वस्थ रहेंगे. एक्सपर्ट का कहना है कि यह विटामिन गट को हेल्दी रखने का काम करता है. इस दौरान हमें किसी सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी. ब्लोटिंग कम करने से लेकर एसिड रिफ्लक्स को दूर करने तक और एनर्जी को बूस्ट करने में विटामिन यू बहुत फायदेमंद है. 

विज्ञापन

Vitamin U की कमी से क्या होता है?

विटामिन U की कमी से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में जलन, अल्सर, कब्ज, गैस, दस्त और खाना निगलने में परेशानी हो सकती है, क्योंकि यह पाचन तंत्र की झिल्लियों को कमजोर करता है. साथ ही, अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो इसकी कमी से आंतों को नुकसान हो सकता है, क्योंकि यह गट को बूस्ट करने का काम करता है. 

विटामिन यू की कमी को कैसे पूरा करें?

अपनी डाइट में पालक, गोभी, सरसों के पत्ते और मूली जैसी सब्जियां शामिल करें. फिर विटामिन यू पदार्थों का सेवन करें. इससे आपकी आंतों को बहुत ही फायदा मिलेगा. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ