ब्रेस्ट को कैसे रखें हेल्दी? योग एक्सपर्ट स्मृति से जानिए स्तनों का ख्याल रखने के लिए कौन से योग करने चाहिए

Breast Health: हमें सिर्फ शरीर का ही नहीं, बल्कि अपने ब्रेस्ट का भी ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि यह हार्मोनल बैलेंस और ओवरऑल हेल्थ से जुड़ा हुआ होता है. अगर इसपर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.

Breast Health

योग एक्सपर्ट स्मृति से जानिए स्तनों का ख्याल रखने के लिए कौनसे योग करने चाहिए

Breast Ka Khayal Kaise Rakhe: ब्रेस्ट शरीर का सिर्फ हिस्सा ही नहीं, बल्कि महिलाओं की हेल्थ से भी जुड़ा हुआ है. हालांकि, इस पर खुलकर बात नहीं होती और हार्मोनल बदलाव, गलत लाइफस्टाइल, टाइट ब्रा या स्ट्रेस लेने की वजह से ब्रेस्ट से जुड़ी समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं. इसलिए हमें अपने रोजाना के रुटीन में ब्रेस्ट की हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा. ब्रेस्ट का ख्याल रखने के लिए आप योग कर सकते हैं, क्योंकि योग एक्सपर्ट स्मृति का कहना है कि स्तनों में भारीपन और ढीलापन कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से होता है. 

विज्ञापन

ब्रेस्ट हेल्थ के लिए योग क्यों जरूरी है?

ब्रेस्ट का फ्लो सही रखने के लिए जरूरी है कि आप योग को अपने रूटीन में शामिल करें. इससे ना सिर्फ तनाव घटता है बल्कि महिलाएं मानसिक रूप से भी मजबूत होती हैं, जिसका सीधा असर ब्रेस्ट हेल्थ पर पड़ता है.  

विज्ञापन

स्तनों को हेल्दी रखने के लिए ये योगासन करें

भुजंगासन- भुजंगासन ब्रेस्ट और चेस्ट मसल्स के लिए सबसे फायदेमंद योग है. आप इसे रोजाना कर सकते हैं, क्योंकि इससे ब्रेस्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ढीलापन कम होता है.
प्राणायाम- आप प्राणायाम भी कर सकते हैं. इससे स्ट्रेस कम होता है और हार्मोन संतुलन बेहतर रहता है. आप कपालभाति प्राणायाम कर सकते हैं.  
अंडरआर्म टैपिंग- यह आसान बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. आप ब्रेस्ट का ख्याल रखने के लिए इस आसन को कर सकते हैं.  इसमें हाथों की उंगलियों से बगल वाले हिस्से पर हल्की-हल्की थपथपाहट की जाती हैं.
ब्रेस्ट स्ट्रेचिंग- ब्रेस्ट स्ट्रेचिंग से छाती और ब्रेस्ट के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्रेस्ट एरिया में जकड़न, दर्द व भारीपन कम होने लगता है. आप इसे रोजाना अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. 

ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के तरीके

  • सही साइज की ब्रा पहनें
  • रोज हल्की एक्सरसाइज करें
  • ब्रेस्ट मसाज रूटीन में शामिल करें.
  • हेल्दी डाइट लेना शुरू करें
  • स्ट्रेस कंट्रोल करने पर ध्यान दें
  • प्रेग्नेंसी के दौरान रखें खास ध्यान 

इसे भी पढ़ें- Vitamin U की कमी से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया इन चीजों को आहार में करें शामिल, वरना आंतों को हो सकता है नुकसान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ