Blood Sugar Spike After Eating: खाना खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ने लगता है और सटीक रूप से देखा जाए तो खाने के 30 से 90 मिनट बाद ब्लड शुगर में उछाल देखने को मिलता है. ऐसे में अगर व्यक्ति को डायबिटीज (Diabetes) है या फिर वह डायबिटीज से बचना चाहता है तो उसे अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने पर ध्यान देना जरूरी है. एम्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए पोस्ट में एम्स नई दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजी, मेटाबॉलिज्म और डायबिटीज डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत ने बताया है कि खाना के बाद अगर 10 मिनट यह एक काम कर लिया जाए तो ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है और कंट्रोल में रहता है. यहां जानिए डॉक्टर किस काम को करने की सलाह दे रहे हैं.
खाना खाने के बाद कैसे कम होगा ब्लड शुगर लेवल
डॉ. राजेश खड़गावत की सलाह है कि भोजन करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए हल्की सैर या आरामदायक गति से चलता चाहिए. इससे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल्स नहीं बढ़ते हैं और कंट्रोल में रहते हैं. इसका फायदा खासतौर से उन लोगों को मिलता है जिन्हें खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने की दिक्कत होती है. खाने के बाद वॉक करने की आदत डायबिटीज की जटिलताओं और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है.
सुबह-शाम वॉक करने पर मिलेगा फायदा
डायबिटीज को रोकने के लिए और ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल (Blood Sugar Control) में रखने के लिए रोजाना 30 से 45 मिनट की वॉक की जा सकती है. सुबह और शाम के समय की गई वॉक फायदेमंद साबित हो सकती है. इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है.
क्या खाना खाने से पहले कर सकते हैं वॉक
जिस तरह खाना खाने के बाद वॉक करना फायदेमंद है उसी तरह खाना खाने से पहले भी वॉक की जा सकती है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
- खाना खाने के तुरंत बाद भारी व्यायाम करने से बचना चाहिए
- घुटनों में दर्द की शिकायत हो तो बैठकर या लेटकर एक्सरसाइज करें
- शारीरिक गतिविधि को पूरी तरह से ना छोड़ें बल्कि एक्टिव रहने की कोशिश करें.
किन-किन कारणों से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
यूएस के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, ऐसे कुछ कारण हैं जो ब्लड शुगर स्पाइक यानी अचानक से ब्लड शुगर बढ़ने की वजह बन सकते हैं –
सनबर्न – सूरज की तेज रोशनी से जल जाने पर स्ट्रेस होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ने लगते हैं.
आर्टिफिशियल स्वीटनर्स – कुछ स्टडीज बताती हैं कि आर्टिफिशियल स्वीटनर्स से ब्लड शुगर लेवल्स भी बढ़ सकते हैं.
नींद ना लेना – नींद की कमी होने पर इंसुलिन ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है और ब्लड शुगर बढ़ने लगती है.
कॉफी – बिना स्वीटनर्स के भी हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) से परेशान लोग कैफीन के प्रति सेंसिटिव हो जाते हैं. इससे ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है.
ब्रेकफास्ट ना करना – अगर आप अपना ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं तो इससे लंच और डिनर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है.
सुबह के समय बढ़ना – सुबह के समय हार्मोन्स में वृद्धि होने लगती है जिस चलते सुबह ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है.
डिहाइड्रेशन – शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड शुगर कोन्सन्ट्रेटेड होने लगती है.
नोज स्प्रे – कुछ स्प्रे में केमिकल्स होते हैं जो लिवर को ट्रिगर कर सकते हैं और इससे ब्लड शुगर बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें – हाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है? रात में गंभीर हो जाती है यह दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
2 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
19 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
2 days agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines