हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

40 की उम्र में 60 वाला बुढ़ापा नहीं चाहते तो घर से निकाल दें ये 5 चीजें, ऑर्थोपेडिक सर्जन ने दी सलाह

What Causes Aging: घर की ऐसी कुछ चीजें हैं जो आपको समय से पहले बूढ़ा कर सकती हैं. ऑर्थोपेडिक सर्जन का कहना है कि इन चीजों को तुरंत घर से निकालना जरूरी है ताकि आपकी सेहत दुरुस्त रह सके.

विज्ञापन
पूरे शरीर की हड्डियों में दर्द होने का कारण?

Anti Aging Tips: उम्र बढ़ने से ज्यादा व्यक्ति की रोजमर्रा की गलतियां उसे बूढ़ा कर देती हैं. अगर आदतें और लाफस्टाइल अच्छा हो तो व्यक्ति 60 साल की उम्र में भी 40 सा जवान नजर आता है, वहीं गलत आदतें व्यक्ति को 40 की उम्र में भी 60 जैसा बूढ़ा कर देती हैं. इसी बारे में बताते हुए ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एकांश देबुका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि घर की वो कौन सी 5 चीजें हैं जो आपको बूढ़ा (Old) बना सकती हैं और इसीलिए इन चीजों को घर से निकालना जरूरी है. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की यह सलाह.

यह भी पढ़ें- नाक कुरेदने की आदत बढ़ा सकती है ब्रेन इंफेक्शन का खतरा, ENT स्पेशलिस्ट ने चेताया

घर से निकाल दें ये 5 चीजें

घिसा हुआ गद्दा

विज्ञापन

जिस गद्दे पर आप सोते हैं वह खराब, घिसा हुआ या दबा हुआ ना हो इसका ख्याल रखें. अगर गद्दा ठीक नहीं होगा तो आप क्रोनिक बैक पेन यानी हमेशा रहने वाले कमर दर्द के शिकार हो सकते हैं.

बहुत मोटा या पतला तकिया

विज्ञापन

बहुत मोटा या फिर बहुत पतला तकिया लेकर सोना भी एक बड़ी गलती साबित होती है. यह गर्दन में दर्द का सबसे बड़ा कारण बनता है.

गलत कुर्सी

विज्ञापन

अगर आपके घर में भी ऐसी कुर्सी है जिसमें नेक सपोर्ट नहीं है तो उसे घर से निकाल दें. बिना नेक और बैक सपोर्ट वाली कुर्सी पर बैठने से ऑफिस के दिनों में लंबे समय तक बैठना आपके लिए मुश्किल होने लगेगा.

घिसे तलवे वाले जूते-चप्पल

विज्ञापन

ऐसे जूते या चप्पल जिनके तलवे घिस गए हैं उन्हें नहीं पहनना चाहिए. इससे एड़ियों और पैर में दर्द (Leg Pain) हो सकता है और यह दर्द कभी ना जाने वाली तकलीफ बन जाता है.

सिंगल स्ट्रैप बैग

विज्ञापन

सिंगल स्ट्रैप वाला बैग कंधों के दर्द का कारण बनता है. इसीलिए ऐसे बैग्स कैरी करने से बचना चाहिए. सिंगल स्ट्रैप वाले बैग के बजाय डबल स्ट्रैप वाले बैग्स लेने चाहिए.

जवां रहने के लिए क्या करें

विज्ञापन
  • लाइफस्टाइल में हेल्दी हैबिट्स को जगह दी जाए तो व्यक्ति ना सिर्फ स्वस्थ रहता है बल्कि उम्र से कम भी दिखता है. ऐसे में रोजाना मूव करें, एक्सरसाइज करें या थोड़ी वॉक जरूर करें.
  • साफ डाइट लें. खानपान में घर की ही चीजें शामिल करें. कोशिश करें कि आप बाहर का खाना कम खाएं, बाहर की चीजों को डाइट से बाहर रखें.
  • अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करके रखें. इसके लिए धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं, प्रदूषण वाली जगह पर चेहरा ढकें और त्वचा पर रूखापन ना हो इसलिए मॉइस्चराइजर लगाएं.
  • पूरी नींद लें जिससे आपकी त्वचा और शरीर को आराम मिल सके और तनाव सेहत को ना बिगाड़ सके.
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो और शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद मिल सके.

यह भी पढ़ें – स्टेज 1 फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हैं? जानिए खांसी और सांस फूलने समेत सभी संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola