Hips Fat: बैठे रहने की वजह से वजन बढ़ना लाजमी है. हालांकि, ज्यादा ना चलने की वजह से पेट, कमर या हिप्स के आसपास के हिस्सों में चर्बी जम जाती है. हालांकि, गलत खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से शरीर के इन हिस्सों में फैट तेजी से जमा होने लगता है. हालांकि, सही एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस जिद्दी फैट को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है. अगर आप भी फिट और टोन बॉडी पाना चाहते हैं तो ये 2 आसान तरीके आपकी काफी मदद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- पानी की टंकी में क्यों डालनी चाहिए जामुन की लकड़ी? फायदे जान आज ही करेंगे ये काम
रोज करें स्क्वाट्स और लंजेस
थाइज और हिप्स की चर्बी कम करने के लिए स्क्वाट्स और लंजेस सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती है. रोजाना इसे करने से आप अच्छे खासा फैट कम कर सकते हैं. ये दोनों एक्सरसाइज लोअर बॉडी की मसल्स पर काम करती हैं और फैट बर्न करने में मदद करती हैं.
स्क्वाट्स कैसे करें?
- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं.
- फिर पैरों के बीच थोड़ा गैप रखें.
- अब धीरे-धीरे नीचे बैठें और फिर वापस ऊपर आएं.
- शुरुआत में 15 रेप्स करें.
लंजेस कैसे करें?
- इसे करने के लिए एक पैर आगे रखें और दूसरे को पीछे रखें.
- शरीर को नीचे की ओर झुकाएं और फिर वापस आ जाएं.
- दोनों पैरों से 10 बार दोहराएं.
आहार पर ध्यान दें
सिर्फ एक्सरसाइज से काम नहीं लगेगा. आपको अपनी थाली या डाइट पर ध्यान देना होगा, ताकि फैट को बहुत ही आसानी से कम किया जा सके.
क्या खाएं?
- आपको हेल्दी चीजें खानी हैं और प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे दाल, पनीर और अंडे खाने हैं.
- फाइबर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं और फल या सब्जियों को शामिल करें. साथ ही, भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
किन चीजों से परहेज करें?
आपको ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए. साथ ही, कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेज्ड स्नैक्स से परहेज करना है. हेल्दी डाइट शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने से रोकती है और वजन कंट्रोल में रखने में मदद करती है.
इसे भी पढ़ें- लू लगने से पहले ही शरीर में होने लगते हैं ये बदलाव, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines