पानी की टंकी में क्यों डालनी चाहिए जामुन की लकड़ी? फायदे जान आज ही करेंगे ये काम

आज के समय में आपको हर घर में RO और या फिर पानी को साफ करने वाला फिल्टर देखने को मिल जाएगा. कई लोग पानी को साफ करने के लिए उसमें केमिकल्स का भी यूज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राचीन समय में हमारे पूर्वज बिना किसी मशीन के कुएं का पानी सदियों तक कैसे शुद्ध रखते थे. तो आज हम इसका भी जवाब देंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर अपनी रोचक जानकारियों के लिए मशहूर एक्सपेरिमेंट भैया यानी अंकुर ने एक ऐसा ही पुराना लाइफ हैक बताया है.

water tank.jpg
1 / 6

विज्ञापन

एक्सपेरिमेंट भैया ने क्या बताया?

एक्सपेरिमेंट भैया ने क्या बताया?2 / 6

एक्सपेरिमेंट भैया यानी अंकुर ने बताया कि कैसे जामुन की लकड़ी पानी की टंकी में होने वाली काई और गंदी बदबू को जड़ से खत्म कर सकती है. जामुन की लकड़ी में मौजूद खास तत्व पानी में घुलते ही बैक्टीरिया और फंगर को साफ कर देते हैं. यह न केवल सस्ता और टिकाऊ तरीका है, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी है. अगर आप बार-बार टंकी की सफाई की मेहनत से बचना चाहते हैं तो आपको भी यह तरीका आजमा कर देखना चाहिए.

विज्ञापन

कैसे करतें हैं इस्तेमाल?

कैसे करतें हैं इस्तेमाल?3 / 6

इस हैक को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. आपको सिर्फ जामुन की लकड़ी के दो-तीन छोटे सूखे टुकड़े लेने हैं और उन्हें पानी से धोकर अच्छी तरह से साफ कर लेना है. अब इन टुकड़ों को आप सीधे पानी की टंकी में डाल दें. ये टुकड़े पानी के अंदर डूबे रहकर अपना काम करना शुरू कर देंगे. 1000 लीटर की टंकी के लिए 1-2 फिट की लकड़ी पर्याप्त है.

पानी की बदबू को भगाए

पानी की बदबू को भगाए4 / 6

अक्सर घरों की छत पर रखी प्लास्टिक की टंकी पानी, धूप और तेज गर्मी के कारण एक-दो महीने में ही महकने लगती है. जामुन की लकड़ी पानी में रहने पर कभी नहीं सड़ती है. इसके बजाय यह पानी की अशुद्धियों को सोख लेती है और उसे लंबे समय तक ताजा बनाए रखती है. इसे टंकी में डालने से पानी से आने वाली अजीब सी दुर्गंध पूरी तरह से खत्म हो जाती है.

विज्ञापन

टंकी में से काई का सफाया

टंकी में से काई का सफाया5 / 6

प्लास्टिक की टंकियों में हरी काई जमना एक आम समस्या है. जामुन की लकड़ी में मौजूद एंटी-फंगल गुण शैवाल को बढ़ने से रोकते हैं. लकड़ी से निकलने वाले फ्लेवोनोइड्स पानी के पीएच लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं. जिससे टंकी की दीवारों पर काई नहीं जमती है.

कभी नहीं सड़ेगी टंकी

कभी नहीं सड़ेगी टंकी6 / 6

जामुन की लकड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पानी के अंदर जितनी पुरानी होती जाता है, उतनी ही मजबूत हो जाती है. यही कारण है कि पुराने जमाने नें कुओं के तल में जामुन के बड़े लट्ठे रखे जाते थे. टंकी में जामुन की लकड़ी डालने पर यह गलकर पानी को गंदा नहीं करती, बल्कि उसे फिल्टर करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन