लू लगने से पहले ही शरीर में होने लगते हैं ये बदलाव, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर?

Early Signs Of Heat Stroke: गर्मियों में छोटी-छोटी चीजें नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए अगर आपको शरीर में कुछ भी बदलाव नजर आएं तो वक्त पर ध्यान दें और लू से बचने की कोशिश करें.

Early Signs Of Heat Stroke
1 / 5
लू लगने से पहले क्या होता है? Image Credit- Meta

Loo Lagne Se Pehle Ka Sanket: लोग लू लगने यानी Heat Stroke को सामान्य गर्मी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है. हालांकि, इससे पहले शरीर कुछ संकेत देने लगता है. अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है. लू लगना तब होता है, जब शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है और बॉडी खुद को ठंडा नहीं रख पाती. ऐसे में डिहाइड्रेशन, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा प्यास लगना

बहुत ज्यादा प्यास लगना2 / 5

अगर बार-बार पानी पीने के बाद भी प्यास लगे तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

चक्कर और कमजोरी महसूस होना

चक्कर और कमजोरी महसूस होना3 / 5

धूप में निकलते ही सिर भारी लगना, चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना लू का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

शरीर का तापमान बढ़ना

शरीर का तापमान बढ़ना4 / 5

अगर बिना वजह शरीर गर्म महसूस हो और हल्का बुखार जैसा लगे, तो सतर्क हो जाना चाहिए. इस दौरान, बार-बार मुंह सूखना, होंठ फटना और पेशाब कम आना शरीर में पानी की कमी दिखाता है.

विज्ञापन

ज्यादा पसीना आना या अचानक बंद होना

ज्यादा पसीना आना या अचानक बंद होना5 / 5

शुरुआत में बहुत ज्यादा पसीना आता है, लेकिन हालत बिगड़ने पर पसीना आना बंद भी हो सकता है. यह खतरनाक संकेत माना जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन