थाइज और हिप्स की जमा चर्बी को कहना है अलविदा? ये 2 तरीके करेंगे आपकी बहुत मदद

Thighs and Hips Fat: थाइज और हिप्स की चर्बी पूरे फिगर को खराब करने का काम करती है. ऐसे में अगर आप चर्बी कम करना चाहते हैं तो सही एक्सरसाइज को चुनें और अपनी रोज की आदतों को बदलें.  

Thighs and Hips Fat

थाइज और हिप्स की चर्बी कैसे कम करें? Image Credit- chatgpt

Hips Fat: बैठे रहने की वजह से वजन बढ़ना लाजमी है. हालांकि,  ज्यादा ना चलने की वजह से पेट, कमर या हिप्स के आसपास के हिस्सों में चर्बी जम जाती है. हालांकि, गलत खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से शरीर के इन हिस्सों में फैट तेजी से जमा होने लगता है. हालांकि, सही एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस जिद्दी फैट को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है. अगर आप भी फिट और टोन बॉडी पाना चाहते हैं तो ये 2 आसान तरीके आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज करें स्क्वाट्स और लंजेस

थाइज और हिप्स की चर्बी कम करने के लिए स्क्वाट्स और लंजेस सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती है. रोजाना इसे करने से आप अच्छे खासा फैट कम कर सकते हैं. ये दोनों एक्सरसाइज लोअर बॉडी की मसल्स पर काम करती हैं और फैट बर्न करने में मदद करती हैं.

थाइज और हिप्स की जमा चर्बी कम करने के तरीके- Image Credit- Freepik

स्क्वाट्स कैसे करें?

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं.
  • फिर पैरों के बीच थोड़ा गैप रखें.
  • अब धीरे-धीरे नीचे बैठें और फिर वापस ऊपर आएं.
  • शुरुआत में 15 रेप्स करें.

लंजेस कैसे करें?

  • इसे करने के लिए एक पैर आगे रखें और दूसरे को पीछे रखें.
  • शरीर को नीचे की ओर झुकाएं और फिर वापस आ जाएं.
  • दोनों पैरों से 10 बार दोहराएं.

आहार पर ध्यान दें

सिर्फ एक्सरसाइज से काम नहीं लगेगा. आपको अपनी थाली या डाइट पर ध्यान देना होगा, ताकि फैट को बहुत ही आसानी से कम किया जा सके.

विज्ञापन

क्या खाएं?

  • आपको हेल्दी चीजें खानी हैं और प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे दाल, पनीर और अंडे खाने हैं.
  • फाइबर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं और फल या सब्जियों को शामिल करें. साथ ही, भरपूर मात्रा में पानी पिएं.

किन चीजों से परहेज करें?

आपको ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए. साथ ही, कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेज्ड स्नैक्स से परहेज करना है. हेल्दी डाइट शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने से रोकती है और वजन कंट्रोल में रखने में मदद करती है.  

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ