Knee Pain And Weight Loss: घुटनों के दर्द से परेशान लोगों के सामने एक बड़ी दिक्कत यह आती है कि पैरों में दर्द के कारण वे ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाते हैं. एक्सरसाइज ना करने पर वजन बढ़ता है जिससे घुटनों की तकलीफ बढ़ती है. खासतौर से घुटनों के अर्थराइटिस के मरीजों के सामने यह दिक्कत आती है. इसी बारे में बताते हुए ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. देवांश गोयल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि घुटनों के दर्द में कौन सी एक्सरसाइज (Exercise) मददगार साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें – तेज गर्मी में बढ़ सकता है यूरिन इंफेक्शन का जोखिम, पुरुष इन शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज
घुटनों के दर्द में वॉक करना क्यों है मुश्किल
डॉक्टर कहते हैं कि अक्सर ही लोगों के सामने एक बड़ी उलझन यह आती है कि उनके एक्सरसाइज ना करने या ना चलने के कारण वजन बढ़ता है और पैरों में दर्द होने लगता है, वहीं वे पैरों के दर्द की वजह से ही चल नहीं पाते हैं. लेकिन, यह समझना जरूरी है कि ना चलने-फिरने से वजन बढ़ने लगता है और घुटने पर दबाव भी बढ़ने लगता है. इसीलिए वजन कम करना बेहद जरूरी है.
घुटनों के दर्द में कैसे करें एक्सरसाइज
जब एक्सरसाइज की बात की जाती है तो लक्ष्य होता है कि कैलोरी ज्यादा बर्न हो, कार्डियोवैस्कुरल फिटनेस बेहतर हो और मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़े. मकसद आपके घुटनों को ओवरलोड करना नहीं है. अगर आपको घुटनों के दर्द के साथ चलने-फिरने में दिक्कत आती है तो आप 2 तरीके आजमा सकते हैं – स्टेशनरी साइक्लिंग और स्विमिंग.
स्टेशनरी साइक्लिंग – स्टेशनरी साइकिल घर के किसी कोने में रखी जा सकती है और वहीं खड़े-खड़े ही चलती है. इससे आपको बाहर भी जाने की जरूरत नहीं पड़ती और आप घर के अंदर ही साइक्लिंग कर लेते हैं. लेकिन, स्टेशनरी साइक्लिंग में 2 बातों का ध्यान रखें कि आपको रेजिस्टेंस लेवल लो या मोडरेट रखना है और अपनी सीट पॉजीशन को हाई रखना है जिससे घुटने के ऊपर कम से कम स्ट्रेस पड़े. इसके अलावा आपको अपर बॉडी स्ट्रेंथनिंग और कोर स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज करने पर फोकस करना चाहिए.
स्विमिंग – स्विमिंग वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें फुल बॉडी एक्सरसाइज हो जाती है और घुटनों पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता है. डॉक्टर का कहना है कि स्विमिंग आपकी कार्डियोवैस्कुरल मसल्स के लिए बहुत अच्छी है और वेट लॉस में काफी इफेक्टिव होती है. इससे घुटनों पर ज्यादा लोड भी नहीं पड़ता है.
डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर आप घुटनों के दर्द की वजह से एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो इन 2 एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – खर्राटे भी दे सकते हैं बीमारी का संकेत, विशेषज्ञ ने बताया कब Snoring को नहीं समझना चाहिए मामूली
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
56 mins agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
2 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
22 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
23 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines