Tear Gas Se Kaise Bache: दिल्ली में स्टूडेंट नीट पेपर लीक होने को लेकर जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और पिछले दिनों स्टूडेंट को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले फेंके गए थे. हालांकि, इसके बाद भी छात्रों का गुस्सा कम नहीं हुआ और उनका धरना प्रदर्शन जारी है. इसलिए आपको अपना और अपनी आंखों का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. हालांकि, आंसू गैस के गोले धुआं आंखों, नाक और सांस की नली में जलन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में अगर टियर गैस आंखों में चली जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसको लेकर एक्सपर्ट आई डॉक्टर भव्य थरेजा का कहना है कि गलत तरीके से आंखें रगड़ने या देरी करने से परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए बहुत ही ध्यान से आंसू गैस के अपनी आंखों को नुकसान पहुंचाने से बचाएं.
इसे भी पढ़ें- कैंसर और टिटनेस के इलाज पर बढ़ा खर्च, कई दवाओं की कीमतों में 50% तक इजाफा
टियर गैस आंखों में जाने पर क्या होगा?
- आंखों में जलन और चुभन होना
- लगातार आंसू आना
- आंखों का लाल होना
- धुंधला दिखाई देना
- रोशनी से परेशानी होना
- पलकों में सूजन होना
- नाक बहना और खांसी होना
टियर गैस आंखों में जाने के बाद क्या करें?
- सबसे पहले साफ जगह पर जाएं- आप जहां पर भी हैं, उस जगह को छोड़कर कहीं दूर साफ जगह पर जाएं. खुले और साफ हवा वाली जगह पर जाने से आपके जलन कम होगी.
आंखों को साफ पानी से धोएं- आंखों को 10 से 15 मिनट तक लगातार साफ, ठंडे बहते पानी या स्टेराइल सलाइन से धोएं. ध्यान रखें कि पानी का प्रेशर तेज ना हो, क्योंकि इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. - आंखों को तेज न रगड़ें- आंखें मलने से गैस का असर और फैल सकता है, जिससे जलन और नुकसान बढ़ सकता है. इसलिए हल्के हाथों से आंखों को रगड़ें और पानी से तुरंत साफ करें.
कॉन्टैक्ट लेंस तुरंत निकाल दें- अगर आपने कॉन्टैक्ट लेंस पहन रखे हैं तो सबसे पहले उन्हें निकाल दें और फिर दोबारा धोकर इस्तेमाल ना करें. इससे आंखों को काफी नुकसान हो सकता है.
क्या नहीं करना चाहिए?
गैस आंखों में जाने या जलन महसूस होने पर कोई भी घरेलू नुस्खा या दवा का इस्तेमाल ना करें. आप पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि पानी से आंखों को राहत मिलेगी. अगर इसके बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है तो डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
12 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
14 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
14 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
15 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
16 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
19 hrs agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines