Fungal Infection: गर्मी, पसीना और स्किन पर नमी रहने की वजह से कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती है. यह बरसात के मौसम में ज्यादा होता है, क्योंकि नमी सूखती ही नहीं है और खुजली होकर लाल चकत्ते बन जाते हैं. खासकर शरीर के उन हिस्सों में जहां पसीना ज्यादा आता है, वहां फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. दाद में त्वचा पर गोल या छल्ले जैसी लाल खुजलीदार पपड़ी दिखाई दे सकती है. आयुर्वेद में स्किन से जुड़ी परेशानियों के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों और साफ-सफाई पर जोर दिया जाता है. हालांकि, अगर दाद फंगल इंफेक्शन की वजह से है तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय सही मेडिकल ट्रीटमेंट जरूरी हो सकता है. बाकी आप अच्छे और उपयोगी नुस्खे अपनाने के लिए बाबा रामदेव के बताए गए टिप्स को फॉलो किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में फ्रूट्स खाने के बाद क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें शरीर को मिलने वाले फायदे
नीम के पत्तों का इस्तेमाल
बाबा रामदेव का कहना है कि नीम के पत्ते का इस्तेमाल दाद और खुजली को कम करने के लिए किया जा सकता है. नीम की पत्तियों में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जिन पर एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-फंगल प्रभावों को लेकर शोध हुआ है. अगर नीम को सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी है तो एक बार डॉक्टर से जरूर करें.
गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल
गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. अगर इसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इम्यूनिटी बढ़ाने, बुखार और जोड़ों में दर्द को बढ़ा सकता है. अगर इसका इस्तेमाल स्किन के इंफेक्शन को दूर करने या दाद पर इसका लैप लगाया जाए तो परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. गिलोय का इस्तेमाल कई तरह के किया जा सकता है. आप इसका सेवन कर सकते हैं या लैप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
दाद और खुजली को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह इस समस्या को दूर करने का बहुत ही नेचुरल और आयुर्वेदिक तरीका है. हालांकि, इसका इस्तेमाल स्किन को नमी देने, मुंहासे कम करने या सनबर्न का असर कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है. आप सीधा एलोवेरा जेल लेकर अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं, बाकी स्किन का निखार बढ़ाने के लिए जरूरी होता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- दाद और फंगल इंफेक्शन में सबसे जरूरी बात इफेक्टिव जगह को साफ और सूखा रखना है. पसीने वाले कपड़े लंबे समय तक पहनने से बचें और रोजाना अंडरगारमेंट्स बदलें. हर रोज नहाएं और कपड़ों को साफ रखें.
- दाद में खुजली काफी परेशान कर सकती है, लेकिन बार-बार खुजलाने से त्वचा पर खरोंच पड़ सकती है और शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल सकता है. इसलिए अपने तौलिये, कपड़े और बेडशीट किसी दूसरे इंसान के साथ शेयर न करें.
- अपनी डाइट पर ध्यान दें, क्योंकि बाबा रामदेव ने नमकीन और मीठा खाने पर परहेज करने की सलाह दी है. अपनी डाइट पर ध्यान दें और तला-भुना बिल्कुल न खाएं. इससे परेशानी बढ़ सकती है, जिससे दाद की शिकायत ज्यादा देखने को मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- टॉयलेट के समय दर्द और खून आना बवासीर है या फिशर? ऐसे समझें दोनों में फर्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
3 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
6 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
6 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
9 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
10 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
12 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
13 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Baba Ramdev
First published on:
Know More: Editorial Guidelines