Nerve Damage Problem: शुगर यानी डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ने का काम नहीं करती है. इस दौरान कई तरह की दिक्कतें देखने को मिल सकती है. इसलिए शुगर को कंट्रोल करते रहना चाहिए, क्योंकि लेवल ऊपर नीचे होने से नसों को परेशानी हो सकती है. लेवल ऊपर नीचे होने पर कई बार जख्म भी नहीं भर पाते हैं. इस परेशानी को डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है. इससे हाथ पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन, जलन और तेज दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने एक वीडियो के माध्यन से बताया है कि सही देखभाल और लाइफस्टाइल में बदलाव करके नसों को होने वाले नुकसान के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कैल्शियम की कमी है? एक्सपर्ट ने बताया आहार में इन चीजों को करें शामिल
डायबिटीज में नसें क्यों डैमेज होती हैं?
जब लंबे समय तक ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा रहता है तो यह नसों और उन्हें पोषण देने वाली छोटी ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाने लगता है. समय के साथ नसें भी इफेक्ट होने लगती हैं, जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों की कार्यक्षमता इफेक्ट हो जाती हैं. इसलिए अगर आपको 5 साल से ज्यादा वक्त से शुगर है तो इन बातों का ध्यान रखें.
नसें डैमेज होने के शुरुआती लक्षण
- पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन
- तलवों में जलन या चुभन
- रात के समय पैरों में दर्द बढ़ना
- तापमान का सही अहसास न होना
- मांसपेशियों में कमजोरी होना
- पैरों में घाव होने पर देर से भरना
नसों को डैमेज होने से बचाने के असरदार तरीके
नंगे पैर न चलें- कहीं पर भी नंगे पैर न चलें, क्योंकि इससे जख्म बनने का खतरा बढ़ सकता है. शुगर में एक छोटा सा जख्म भी काफी बड़ा हो सकता है.
टाइट जूते न पहनें- पैरों को आराम देने वाले जूते या चप्पल सेलेक्ट करें. कई बार टाइट जूते या हील्स पहनने से परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है.
गर्म पानी में पैर न डालें- शुगर में नसें डैमेज हो जाती हैं, जिससे किसी भी जख्म का पता कम लग पाता है. ऐसे में अगर आप गर्म पानी में पैर डालोगे तो पैर जल सकते हैं.
पैरों को चेक करें- अपने हर रोज पैरों को चेक करें, ताकि जख्म से बचाया जा सके. कई बार चोट लग जाती है, जिसका पता काफी दिन बाद लगता है.
जख्म को इग्नोर न करें- अगर आपके चोट लग गई है तो जख्म बिल्कुल भी इग्नोर न करें. इससे परेशानी बढ़ सकती है और कई बार हाथ या पैर कटने की नौबत भी आ सकती है.
इसे भी पढ़ें- अपेंडिक्स की बीमारी क्या है? जानिए दर्द के क्या हैं शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
6 mins agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 hr agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
5 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
20 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
23 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines