कैसे पता चलेगा कैल्शियम की कमी है? एक्सपर्ट ने बताया आहार में इन चीजों को करें शामिल

Calcium Rich Foods: कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है. इसलिए इसकी कमी को नजरअंदाज न करें, क्योंकि आगे जाकर हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है. हालांकि, किसी भी सप्लीमेंट की शुरुआत करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें. 

Calcium Rich Foods

कैल्शियम की कमी के शुरुआती लक्षण. Image Credit- AI

What Should I Eat To Increase Calcium: कैल्शियम शरीर के लिए सबसे जरूरी मिनरल्स में से एक है. यह सिर्फ हड्डियों और दांतों को ही मजबूत नहीं बनाता, बल्कि मांसपेशियों, नसों और दिल के सही कामकाज के लिए भी जरूरी होता है. इसलिए शरीर में लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय रहते खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी है. इसलिए एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए फूड्स अपने आहार में शामिल करें, ताकि वक्त पर इसकी कमी को दूर किया जा सके. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैल्शियम की कमी के शुरुआती लक्षण

अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगे, तो ये संकेत दिखाई दे सकते हैं.

  • जोड़ों में बार-बार दर्द होना
  • मांसपेशियों में ऐंठन होना
  • पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन
  • कमजोरी महसूस होना
  • नाखूनों का कमजोर होकर टूटना
  • दांतों की कमजोरी
  • बालों का ज्यादा झड़ना
  • दिल की धड़कन कम होना

कैल्शियम की कमी किन लोगों में ज्यादा होती है?

वैसे तो यह परेशानी हर उम्र के लोगों में नजर आती है, लेकिन ज्यादातर बढ़ती उम्र के लोगों में देखी जाती है. महिलाओं को तब होती है जब उन्हें मेनोपॉज हो जाता है. इसके अलावा, जिन लोगों के शरीर में विटामिन D की कमी होती है.

विज्ञापन

कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं?

  • दूध- दूध, दही, पनीर और छाछ कैल्शियम के सबसे अच्छा फूड  माना जाता है. इन्हें रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और कैल्शियम की कमी को दूर करें.
  • हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसे साग कैल्शियम के साथ कई जरूरी पोषक तत्व देने का काम करते हैं. आप हर रोज एक बाउल खा सकते हैं.
  • भुना तिल- सफेद और काले तिल कैल्शियम से भरपूर होते हैं. इन्हें लड्डू, चटनी या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है. बाकी आधा चम्मच रोज खाना बेस्ट रहेगा.
  • रागी की रोटी- रागी कैल्शियम के लिए काफी अच्छा है. इसकी रोटी, दलिया या डोसा बनाकर आहार में शामिल किया जा सकता है. हर रोज दो रोटी खाई जा सकती है.  
  • बादाम- बादाम में कैल्शियम के साथ हेल्दी फैट और प्रोटीन भी होते हैं. रोजाना एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- कैंसर की गांठ फूटने पर क्या होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ