Fungal Infection Kaise Door Kare: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है तो वहीं फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देता है. कुछ लोगों को शुरुआत से ही परेशानी होती है और खुजली की दिक्कत हो जाती है. दाद और रैशेज से स्किन प्रॉब्लम गंभीर हो जाती है. हालांकि, इन बीमारियों का कोई एक कारण नहीं है, क्योंकि हवा में नमी, गीले कपड़े, पसीना और लंबे समय तक स्किन का नम रहना फंगस को पनपने के लिए जगह देता है. यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को बारिश में दाद खुजली और एथलीट पर लाल चकत्ते होने लगते हैं. इसलिए पहले से कुछ बातों का ध्यान रखें और खुद को फंगल इंफेक्शन से बचाएं.
इसे भी पढ़ें- आंखों की ये 2 दिक्कतें हो सकती हैं ब्रेन ट्यूमर का लक्षण, मैक्स हेल्थकेयर के न्यूरोसर्जन ने किया एक्सप्लेन
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
- स्किन पर लाल चकत्ते होना
- तेज खुजली होना
- जलन या चुभन होना
- स्किन का छिलना
- गोल आकार के दाने या रैश होना
- पैरों की उंगलियों के बीच सफेद या फटी हुई स्किन
खुद को फंगल इंफेक्शन से कैसे बचाएं? | Fungal Infection Se Khud Ko Kaise Bachaye
स्किन को सूखा रखें- फंगल इंफेक्शन सबसे ज्यादा नमी की वजह से होता है. इसलिए अपनी स्किन को सूखा रखें और शरीर रखने की कोशिश करें. अगर आप बारिश में भीग जाएं तो तुरंत बॉडी को सुखाएं.
गीले कपड़े तुरंत बदलें- बारिश में भीगने या ज्यादा पसीना आने के बाद लंबे समय तक गीले कपड़े पहनकर न रहें. इससे स्किन पर नमी बनी रहती है, जो फंगस के बढ़ने का कारण बन सकती है.
टाइट कपड़े ना पहनें- आप बारिश के मौसम में टाइट कपड़े बिल्कुल ना पहनें. इसलिए क्योंकि टाइट कपड़ों से फंगल इंफेक्शन का खतरा दोगुना बढ़ जाता है. बेहतर होगा कि आप सूती और ढीले कपड़े सेलेक्ट करें.
पैरों को साफ करें- अपने पैरों पर भी ध्यान दें, क्योंकि यह सबसे ज्यादा नमी वाली जगह है. अगर जूते या मोजे गीले हो जाएं तो उन्हें तुरंत बदल दें. रोज साफ और सूखे मोजे पहनें. जहां तक संभव हो, बारिश में लंबे समय तक गीले जूते पहनने से बचें.
नारियल के तेल की मालिश करें- रोज या नहाने के बाद नारियल के तेल से मालिश करें. तेल सिर और बॉडी के हर हिस्से पर लगाएं. बेहतर होगा कि आप इसके साथ कपूर को मिला दें. इन दोनों चीजों से इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- Cancer Symptoms: कैंसर के 5 ऐसे लक्षण जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
2 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
4 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
7 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
7 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
9 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
13 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines