Sugar Kam Karne Ke Upay: शुगर एक ऐसी बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है और अगर एक बार हो जाए तो जिंदगी भर रहती है. साथ ही, इसकी दवाई और परहेज भी चलते रहते हैं. ऐसे में शुगर की बीमारी (Sugar Disease) से बचना बहुत जरूरी है, जिसके लिए लोग मीठा खाने से बचते हैं. लेकिन, सिर्फ मीठा ना खाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है? नहीं, सिर्फ यही करना काफी नहीं है, क्योंकि हमारी लाइफस्टाइल भी बहुत मायने रखती है. आयुर्वेद आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर रोजमर्रा की आदतों में बदलाव किया जाए तो काफी हद तक इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें-लिवर को चुपचाप खराब कर रही हैं ये 3 चीजें, तुरंत करें बंद… वरना देर हो जाएगी
डायबिटीज से बचाने वाली आदतें | Habits to Prevent Sugar
वज्रासन में बैठकर खाना- शुगर होने की वजह गलत तरीके से खाना और उसका ना पचना है. इसलिए एक्सपर्ट ने वज्रासन में बैठकर खाना खाने की सलाह दी है. इसके लिए घुटनों के बल बैठें और एड़ियों को नितंब पर रखें और खाना खाएं. इससे पाचन दुरुस्त रहेगा और गैस बनने की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी.
ब्रेकफास्ट में फ्रूट खाएं- हमारा नाश्ता अच्छा होगा तो हम ना सिर्फ शुगर बल्कि कई बीमारियों से बचे रहेंगे. इसलिए आप ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स खाएं. फलों के अंदर ताकत होती है जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करती है. साथ ही, खाली पेट चाय पीने की भी जरूरत नहीं होगी, क्योंकि आप फल खा चुके होंगे.
लंच और डिनर से पहले सलाद खाएं- खाना खाने से पहले सलाद का सेवन करना अच्छा माना जाता है. इससे पेट के अंदर पहले पौष्टिक आहार गए होते हैं और खाना मिलकर अंदर जाकर नुकसान पहुंचाने का काम नहीं करता. साथ ही, ऐसा करने से आप रात में खाना कम खाएंगे और आपको वजन कम करने की भी परेशानी नहीं होगी,
अगर आप इन आदतों को सही तरह से अपनाएंगे तो यकीनन शुगर की बीमारी नहीं होगी और अगर है तो शुगर कंट्रोल में आ जाएगी.
इसे भी पढ़ें- पेट के कैंसर में कहां दर्द होता है? डॉक्टर ने बताया पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
7 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
8 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
11 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines