लिवर को चुपचाप खराब कर रही हैं ये 3 चीजें, तुरंत करें बंद… वरना देर हो जाएगी

Liver Ko Kharab Karne Wali Cheez: कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन कर रहे होते हैं, जो हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम करती है. खासतौर पर लिवर को, क्योंकि लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग में से एक है.

Symptoms of Liver Disease

लिवर को खराब करने वाली चीजें- Image Credit- News24

Symptoms of Liver Disease: लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है. अगर यह सही तरह से काम ना करें तो इसका असर हमारे डाइजेशन पर पड़ता है. साथ ही, लिवर का हमारे खून को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का भी काम करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी बिना सोचे समझे खाने की आदत धीरे-धीरे लिवर को खराब कर रही है. यहां हम आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर की दुश्मन होती हैं. डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने सोशल मीडिया के जरिए हमें बताया है कि यह चीजें हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा हैं. बता दें डाइटिशियन मनप्रीत कालरा हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर भी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर को खराब करने वाली चीजें | Things Harm Your Liver

रिफाइंड ऑयल- डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने बताया है कि हमारे लिवर को रिफाइंड ऑयल सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है. हालांकि, कई लोग इसे दिल के लिए अच्छा मानते हैं, लेकिन इसका सेवन करने से लिवर फैटी हो सकता है. बेहतर है कि आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करें और रिफाइंड को पूरी तरह से हटा दें.
फ्रूट जूस- अगर आप फ्रूट जूस पीना पसंद करते हैं तो तुरंत रुक जाना चाहिए, क्योंकि यह आदत लिवर को खराब कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें ग्लूकोज बहुत ज्यादा होता है और इसे प्रोसेस करना हमारे लिवर के लिए बहुत मुश्किल होता है. यही कारण है कि हमारा लिवर कुछ दिन में फैटी हो जाता है.
रिफाइंड आटा- यह भी हमारे लिवर को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है. अगर आप मैदा जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो आपको तुरंत बंद देना चाहिए. इसमें बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता है, जो हमारे लिवर को बहुत तेजी से खराब करता है.

कैसे रखें लिवर को हेल्दी?

लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें. साथ ही, इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाले फूड्स को खाने से बचें, क्योंकि इससे लिवर सही से फंक्शन नहीं कर पाता.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ