Tight Stool Home Remedies: क्या आपको भी सुबह-सुबह मल त्याग करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर कई लोगों को सुबह के समय पेट साफ करने में ही पसीने छूट जाते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोगों में कब्ज (Constipation) की समस्या इतनी ज्यादा होती है कि उन्हें टॉयलेट में घंटों बैठना पड़ता है और फिर भी अगर पेट ठीक से साफ न हो तो पूरा दिन खराब हो जाता है। जब मल (Potty) काफी टाइट हो जाता है तो इस समस्या को हार्ड स्टूल (Hard Stool) बोलते हैं।
ये समस्या अक्सर पानी की कमी से होती है, क्योंकि भरपूर पानी न होने पर पेट के अंदर सूखा-सूखा हो जाता है और नतीजा पेट साफ करने में परेशानी होती है। यहां तक कि मल त्याग करते वक्त दर्द भी बहुत होता है। अगर आपको कुछ दिनों से ये समस्या हो रही है तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर कठोर मल की समस्या को दूर कर सकते हैं..
पानी पीना
डेली भरपूर मात्रा में पानी पीना तंग मल को नर्म करने में हेल्प कर सकता है। आजकल की लाइफस्टाइल के कारण लोग अक्सर पानी की कमी का सामना करते हैं, जो मल को सख्त और सूखा कर सकता है।
फाइबर रिच डाइट
फाइबर रिच डाइट खाना, जैसे कि फल, सब्जियां, अनाज और दालें, तंग मल की समस्या को दूर कर सकते हैं। फाइबर कठोर मल को मुलायम बनाने में मदद करता है और पाचन को सुधारता है।
त्रिफला
त्रिफला एक नेचुरल आयुर्वेदिक दवा है जो पाचन को सुधारता है और मल को नर्म करने में मदद कर सकता है। इसे रात को सोने से पहले गुनगुने पानी या गर्म दूध के साथ ले सकते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी मल की समस्या को आसान बनाने में मदद कर सकता है और आपकी बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है। सुबह-शाम नारियल पानी पीने से बहुत फायदा मिलता है।
रेगुलर एक्सरसाइज
रेगुलर एक्सरसाइज करना पाचन को सुधारता है और मल के क्रिएशन और रिलीज करने में मदद करते हैं यानी की मल को नर्म करके पेट साफ करते हैं।
हर्बल चाय
कुछ फ्रेश हर्बल चाय जैसे कि पुदीना या अदरक, आपके पाचन में सुधार कर सकती है और मल को आसान करने में मदद कर सकती है, लेकिन कठोर मल की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो बेहतर है आप डॉक्टर से सलाह करें।
ये भी पढ़ें- गर्दन की मोच और जकड़न ने छीन लिया चैन!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
11 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
13 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
15 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
16 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
20 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines