Vegetable Dalia Easy Recipe: कई लोगों को दलिया का स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आता, लेकिन क्या आपको पता है कि वेजिटेबल दलिया पेट के लिए सबसे हल्का, जल्दी पचने वाला और फाइबर से भरपूर सुपरफूड माना जाता है? अगर इसे सही तरह से बनाया जाए तो ये दोनों फायदा दे सकते हैं. अगर आप इसमें सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे तो आपको पेट संबंधित तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं. साथ ही, इसे खाने से पेट भरा हुआ रहता है और ओवरईटिंग की परेशानी भी दूर हो जाती है. ऐसे में हम आपको वेजिटेबल दलिया बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसकी मदद से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- ऐसी कौन सी बीमारी है जिससे आपका वजन बढ़ता है? यहां जानिए तेजी से वजन बढ़ने का क्या कारण है
वेजिटेबल दलिया की रेसिपी | Vegetable Dalia Recipe
सामग्री
- दलिया- 1 कप
- टमाटर- 2
- घी- आधा कप
- प्याज- 1
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- आधा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- सोयाबीन- 1 कप
विधि
- सबसे पहले दलिया को भिगोकर रखें और गैस ऑन करके कुकर को गर्म करने के लिए रखें.
- दूसरी तरफ प्यार के छिलके उतारें और बारीक काट लें. आप शिमला मिर्च, टमाटर या सोयाबीन को भी तैयार करके रख सकते हैं.
- इसके बाद कुकर में घी डालें और दलिया डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
- फिर सब्जियां और 4 कप पानी डालकर अच्छी तरह से कुकर बंद करके सीटी आने दें.
- इधर, एक पैन में 2 चम्मच घी भी गर्म करें और सभी मसाले और प्याज डालकर तड़का लगाएं.
- इस तड़के को दलिया में डालकर ऊपर से हींग भी डाल दें. बस आपका स्वादिष्ट तड़का वाला दलिया तैयार हो गया है.
वेजिटेबल दलिया खाने के फायदे
- पेट की समस्या कम होना
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाना
- डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
- ब्लड शुगर को स्थिर रहना
- पेट की सूजन कम करना
- दर्द से राहत देना
- दस्त को कम करना
- गैस के लिए फायदेमंद
वेजिटेबल दलिया कैसे खाएं?
वेजिटेबल दलिया को आप कई हेल्दी तरीकों से खा सकते हैं. इसे आप सुबह के नाश्ते में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. वहीं, दही के साथ इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा. बाकी आप इसमें बीन्स, गाजर, मटर या पालक जैसी सब्जियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद रोजाना करें पान का सेवन, डॉक्टर Subhash Goyal ने कहा नुकसान नहीं, सेहत के लिए है वरदान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
13 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
15 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
18 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines