60 की उम्र में भी मजबूत रहेंगे दांत, डॉक्टर नीतू के बताए टिप्स को अपने रूटीन में करें शामिल  

What Age Do Adults Start Losing Teeth: एक उम्र के बाद दांत गिरने लगते हैं, जिसकी वजह से खाने पीने में दिक्कत होती है. इसलिए आपको अभी से अपने दांतों की हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए, ताकि उन्हें हिलने या गिरने से बचाया जा सके. 

What Age Do Adults Start Losing Teeth:

कैसे रखें अपने दांतों का ख्याल? 

विज्ञापन

इंसान की उम्र बढ़ने का साथ-साथ कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं भी हो जाती हैं जैसे- दांतों का कमजोर होना, कैविटी, मसूड़ों से खून आना और दांतों का हिलना आदि. अब तो दांतों की परेशानी आजकल के यंग लोगों में भी देखी जा रही है. वक्त से पहले दांत टूट रहे हैं और हेल्थ इफेक्ट हो रही है. हालांकि, इसको लेकर डॉक्टर और डेंटिस्ट नीतू अग्रवाल का कहना है कि अगर सही ओरल केयर रूटीन अपनाकर लंबे समय तक दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि दांतों की केयर करने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं है, बल्कि सही खानपान, सफाई और समय-समय पर डेंटल चेकअप कराना भी उतना ही जरूरी है. इसलिए आप भी हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें और अपने दांतों का ख्याल रखें.  

इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने पर पहले 10 मिनट में क्या करें? डॉक्टर ने कहा एक सेकंड भी ना करें बर्बाद

विज्ञापन

कैसे रखें अपने दांतों का ख्याल? 

दांतों का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट द्वारा बताई गई चीजों का इस्तेमाल करें. यह चीजें आपको घर पर आसानी से मिल जाएंगी,

मुलेठी का इस्तेमाल- मुलेठी दांतों के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है. आप इसका इस्तेमाल कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. बस आपको मुलेठी लेनी है और हल्की आंच पर पकाकर चबाना है. यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिलेगा. 

हल्दी का इस्तेमाल- हल्दी का इस्तेमाल काफी वक्त से किया जा रहा है. अगर आप हल्दी से दांत साफ करते हैं तो पुरानी चमक वापस आ जाएगी और मसूड़े अंदर से भी मजबूत बनेंगे. 

विज्ञापन

ऑयल पुलिंग- तेल से मुंह भरकर कुल्ला करना या तेल को कुछ देर मुंह में रखने से भी फायदा हो सकता है. यह दांतों की हेल्थ को बरकरार रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद तरीका है. 

नारियल खाना- आपको नारियल से दांत साफ नहीं करते हैं, बल्कि नारियल को खाना है. इससे दांत मजबूत होंगे और आप अच्छी तरह से अपने दांतों को साफ भी कर पाएंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ