How To Lower Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर लेवल्स को समय रहते कंट्रोल में रखना जरूरी होता है. ब्लड शुगर लेवल्स अगर हमेशा ही ज्यादा रहें तो इससे डायबिटीज हो सकती है और स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है. ऐसे में खानपान से लेकर फिजिकल एक्टिविटी और शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी ब्लड शुगर लेवल्स को कम करने में असर दिखा सकता है. यहां जानिए किस तरह हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – पैर के अंगूठे पर नहीं हैं बाल तो हो जाएं सावधान! इस बीमारी का संकेत दे रहा है शरीर
ब्लड शुगर कम करने के लिए करें ये 5 काम
शरीर को करें मूव – ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए शरीर को मूव करें. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने पर भी ब्लड शुगर लेवल्स कम होने में मदद मिलती है.
फाइबर का सेवन – खानपान में स्मार्ट कार्ब्स यानी अच्छे कार्ब्स शामिल करें और फाइबर का सेवन कम करें. फाइबर पाचन को स्लो करता है और ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है.
हाइड्रेटेड रहें – शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. पानी के अलावा जीरो कैलोरी ड्रिंक्स पी सकते हैं.
कार्ब्स को लें प्रोटीन के साथ – कार्ब्स को प्रोटीन के साथ लेने पर ब्लड शुगर कम होने में फायदा मिलता है. दही, अंडे, दाल और टोफू और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स और सीड्स से एब्जॉर्प्शन धीमा होता है और शुगर लेवल्स बैलेंस में रहते हैं.
पोर्शन कंट्रोल – खाना कम पोर्शन में लें. धीरे-धीरे खाएं और लेबल्स चेक करके खाएं.
हाई ब्लड शुगर के लक्षण
- प्यास बढ़ जाती है और मुंह सूखा रहने लगता है.
- बार-बार पेशाब आने लगता है.
- कमजोरी होने लगती है.
- देखने में दिक्कत आने लगती है.
- घाव भरने में देर होती है.
- बिना किसी वजह ही वजन कम होने लगता है.
यह भी पढ़ें – रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? डॉ. सलीम जैदी ने बताया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
World Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 hr agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
16 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
16 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
20 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
21 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines