Weight Loss Tips: वजन कम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके लिए हमें हमेशा डाइट या बहुत ज्यादा एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करने की जरूरत होती है। हाल ही में एक महिला ने अपनी 3 सरल योजनाओं के बारे में बताया है, जिनका उपयोग करके उसने सिर्फ 3 महीनों में 14 किलो तक वजन कम किया है। इस महिला की इन योजनाओं में एक्सरसाइज और डाइट शामिल नहीं है, फिर भी उन्होंने आसानी से वजन कम कर लिया है। महिला का नाम ब्रुकलिन है, जो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ 3 ट्रिक्स को फॉलो करके अपना वजन कम किया है।
क्या हैं उनके ये 3 Weight Loss टिप्स
1. हाइड्रेशन- ब्रुकलिन ने पानी का सेवन बढ़ा दिया था, जिससे उनका शरीर हमेशा हाइड्रेटेड रहता है। पानी वजन कम करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वह एक दिन में 4 से 5 लीटर पानी पीती हैं।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
2. 30 मिनट वॉक- वेट लॉस करने में शारीरिक गतिविधि की भी भूमिका रहती है। रोजाना व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। जॉगिंग करने या फिर रोजाना वॉक करने से पेट की चर्बी कम होती है। ब्रुकलिन इसके लिए रोजाना मार्केट पैदल जाया करती हैं, ताकि काम और वॉक दोनों हो सकें।
3. वेट लॉस के लिए नेचुरल डाइट- ब्रुकलिन खाने में प्लांट-बेस्ट फूड्स का सेवन अधिक करती हैं और ग्लूटेन-फ्री खाना खाती हैं। वे बताती हैं कि हमें अपनी खुराक पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि अच्छा भोजन मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। उनकी ये डाइट मेटाबॉलिज्म के साथ-साथ, शरीर के अंगों और स्किन को भी फायदा पहुंचाती है।
इसके अलावा, ब्रुकलिन ने वेट लॉस के लिए कुछ दवाओं का सेवन किया था, मगर क्या इनका सेवन सही है? इस पर बैरिएट्रिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अपर्णा गोविल भास्कर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया है कि डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने के साथ-साथ इन दवाओं का सेवन कर सकते हैं और इसका लाभ भी उठा सकते हैं। मगर बिना प्रिस्क्रिप्शन ये दवाएं नहीं खानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
3 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
4 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
5 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
8 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
23 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines