Pregnant Hone Ke Lakshan: आप मां बनने वाली हैं या नहीं यह कंफर्म करने के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जा सकता है. लेकिन, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी महिला तब करती है जब उसे शरीर पर ऐसे संकेत दिखने लगते हैं कि वो मां बनने वाली है या उसे डिफरेंट महसूस होता है तब लगता है कि प्रेग्नेंट है. ऐसे में यहां जानिए प्रेग्नेंट हो जाने पर शरीर में कौन से लक्षण (Pregnancy Signs) नजर आने लगते हैं जो इस तरफ इशारा करते हैं कि शायद आप प्रेग्नेंट हैं. इन लक्षणों को देखकर आप प्रेग्नेंसी टेस्ट करके या फिर डॉक्टर से मिलकर प्रेग्नेंसी कंफर्म कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें – स्टेज 1 मुंह का कैंसर कैसा दिखता है? 2 हफ्ते से ज्यादा हैं ये 5 दिक्कतें तो हो सकता है Oral Cancer
प्रेग्नेंट होने के क्या संकेत हैं
पीरियड ना आना (Missing Period)
सबसे कॉमन और बड़ा साइन है पीरियड का मिस हो जाना. गर्भधारण करने के बाद शरीर ऐसे हार्मोन प्रोड्यूस करने लगता है जो ऑव्युलेशन और गर्भाशय की अंदरूनी लाइनिंग को झड़ने से रोकते हैं. इससे मासिक धर्म (Menstrual Cycle) आना रुक जाता है. लेकिन, पीरियड ना आना हमेशा ही मां बनने का साइन नहीं होता है यह हार्मोन इंबैलेंस के कारण भी हो सकता है. लेकिन, अगर आपने अनप्रोटेक्टेड सेक्स किया है और उसके बाद आपका पीरियड नहीं आया है तो टेस्ट करके कंफर्म जरूर करें कि आप प्रेग्नेंट तो नहीं हैं.
हर समय थकान महसूस होना ( Feeling Tired)
शरीर में हर समय थकान महसूस होती है. प्रेग्नेंट होने पर महिला को अक्सर ही हर समय शरीर थका-थका सा लगता है. ऐसा प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के हाई लेवल्स के कारण होता है. प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में ऐसा होना आम है.
बार-बार पेशाब आना (Frequent Urination)
पीरियड मिस होने से पहले आपको बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ सकती है. बार-बार पेशाब आता है जिसके बाद बाथरूम के लगातार चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर की ब्लड सप्लाई बढ़ जाती है जिससे किडनी खून को फिल्टर करती है और एक्स्ट्रा वेस्ट पदार्थ को शरीर से निकालती है. यही वेस्ट पदार्थ पेशाब को बढ़ाते हैं जिससे बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है.
सुबह और शाम बीमार होना (Morning and Night Sickness)
प्रेग्नेंसी में सुबह और शाम के वक्त महिला को बीमार महसूस होने लगता है. अक्सर जी मितलाने लगता है और उल्टी आती है. हालांकि, ऐसा सभी महिलाओं के साथ नहीं होता है. इसकी वजह शरीर में हुई पानी की कमी भी हो सकती है.
स्तन का सूज जाना ( Sore Or Swollen Breast)
पीरियड्स से पहले जिस तरह ब्रेस्ट सूजे हुए महसूस होते हैं और उनमें दर्द होता है, बिल्कुल उसी तरह प्रेग्नेंसी के समय भी हो सकता है. ये सूजन टेम्पररी हो सकती है.
ये भी हो सकते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण
- प्रेग्नेंसी में हल्की ब्लड की स्पॉटिंग हो सकती है.
- बार-बार भूख लग सकती है, चटपटा या मीठा खाने का बहुत ज्यादा मन होने लगता है.
- मुंह में मटैलिक सा टेस्ट महसूस होता है. ऐसा लगता है जैसे मुंह में किसी ने सिक्के रखे हों.
- सिर में दर्द होने लगता है, चक्कर आना महसूस होता है.
- पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है.
- मूड स्विंग्स होने लगते हैं. कई बार एंजाइटी या डिप्रेशन जैसा भी लगता है.
- पेट फूलना शुरू हो जाता है.
- एक्ने की दिक्कत होती है, स्किन का रंग बदलने लगता है.
प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण कब दिखते हैं
कंसेप्शन के बाद यानी गर्भधारण के बाद कुछ दिनों में ही इसके लक्षण नजर आ सकते हैं. कुछ महिलाओं को कुछ हफ्तों में लक्षण दिखते हैं. आमतौर पर 6 से 12 दिनों में लक्षण नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – 5 लक्षण बताते हैं कि अब आपका दिल कमजोर होने लगा है, शरीर देता है संकेत, डॉक्टर ने किया एक्सप्लेन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines