प्रेगनेंसी का पहला संकेत क्या है? यहां जानिए प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण कब दिखते हैं

How To Know You Are Pregnant: गर्भधारण होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं. ये बदलाव देखकर ही महिला प्रेग्नेंसी टेस्ट करके कंफर्म कर सकती है कि वह प्रेग्नेंट है या नहीं. यहां जानिए प्रेग्नेंट होने पर शरीर कैसे संकेत देने लगता है.

Pregnancy Symptoms

Pregnancy Symptoms: प्रेग्नेंट होने के बाद शरीर में क्या बदलाव नजर आते हैं जानिए यहां.

Pregnant Hone Ke Lakshan: आप मां बनने वाली हैं या नहीं यह कंफर्म करने के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जा सकता है. लेकिन, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी महिला तब करती है जब उसे शरीर पर ऐसे संकेत दिखने लगते हैं कि वो मां बनने वाली है या उसे डिफरेंट महसूस होता है तब लगता है कि प्रेग्नेंट है. ऐसे में यहां जानिए प्रेग्नेंट हो जाने पर शरीर में कौन से लक्षण (Pregnancy Signs) नजर आने लगते हैं जो इस तरफ इशारा करते हैं कि शायद आप प्रेग्नेंट हैं. इन लक्षणों को देखकर आप प्रेग्नेंसी टेस्ट करके या फिर डॉक्टर से मिलकर प्रेग्नेंसी कंफर्म कर सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेग्नेंट होने के क्या संकेत हैं

पीरियड ना आना (Missing Period)

सबसे कॉमन और बड़ा साइन है पीरियड का मिस हो जाना. गर्भधारण करने के बाद शरीर ऐसे हार्मोन प्रोड्यूस करने लगता है जो ऑव्युलेशन और गर्भाशय की अंदरूनी लाइनिंग को झड़ने से रोकते हैं. इससे मासिक धर्म (Menstrual Cycle) आना रुक जाता है. लेकिन, पीरियड ना आना हमेशा ही मां बनने का साइन नहीं होता है यह हार्मोन इंबैलेंस के कारण भी हो सकता है. लेकिन, अगर आपने अनप्रोटेक्टेड सेक्स किया है और उसके बाद आपका पीरियड नहीं आया है तो टेस्ट करके कंफर्म जरूर करें कि आप प्रेग्नेंट तो नहीं हैं.

विज्ञापन

हर समय थकान महसूस होना ( Feeling Tired)

शरीर में हर समय थकान महसूस होती है. प्रेग्नेंट होने पर महिला को अक्सर ही हर समय शरीर थका-थका सा लगता है. ऐसा प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के हाई लेवल्स के कारण होता है. प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में ऐसा होना आम है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब आना (Frequent Urination)

पीरियड मिस होने से पहले आपको बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ सकती है. बार-बार पेशाब आता है जिसके बाद बाथरूम के लगातार चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर की ब्लड सप्लाई बढ़ जाती है जिससे किडनी खून को फिल्टर करती है और एक्स्ट्रा वेस्ट पदार्थ को शरीर से निकालती है. यही वेस्ट पदार्थ पेशाब को बढ़ाते हैं जिससे बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

सुबह और शाम बीमार होना (Morning and Night Sickness)

प्रेग्नेंसी में सुबह और शाम के वक्त महिला को बीमार महसूस होने लगता है. अक्सर जी मितलाने लगता है और उल्टी आती है. हालांकि, ऐसा सभी महिलाओं के साथ नहीं होता है. इसकी वजह शरीर में हुई पानी की कमी भी हो सकती है.

विज्ञापन

स्तन का सूज जाना ( Sore Or Swollen Breast)

पीरियड्स से पहले जिस तरह ब्रेस्ट सूजे हुए महसूस होते हैं और उनमें दर्द होता है, बिल्कुल उसी तरह प्रेग्नेंसी के समय भी हो सकता है. ये सूजन टेम्पररी हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी हो सकते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण

  • प्रेग्नेंसी में हल्की ब्लड की स्पॉटिंग हो सकती है.
  • बार-बार भूख लग सकती है, चटपटा या मीठा खाने का बहुत ज्यादा मन होने लगता है.
  • मुंह में मटैलिक सा टेस्ट महसूस होता है. ऐसा लगता है जैसे मुंह में किसी ने सिक्के रखे हों.
  • सिर में दर्द होने लगता है, चक्कर आना महसूस होता है.
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है.
  • मूड स्विंग्स होने लगते हैं. कई बार एंजाइटी या डिप्रेशन जैसा भी लगता है.
  • पेट फूलना शुरू हो जाता है.
  • एक्ने की दिक्कत होती है, स्किन का रंग बदलने लगता है.

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण कब दिखते हैं

विज्ञापन

कंसेप्शन के बाद यानी गर्भधारण के बाद कुछ दिनों में ही इसके लक्षण नजर आ सकते हैं. कुछ महिलाओं को कुछ हफ्तों में लक्षण दिखते हैं. आमतौर पर 6 से 12 दिनों में लक्षण नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ