How To Know Ovulation Day: ओवुलेशन वह समय है जिस दौरान महिला की ओवरी अंडा रिलीज करती है. अगर इस दौरान प्रेग्नेंसी की कोशिश की जाए तो वह सफल हो सकती है. आमतौर पर अगर आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल 20 से 30 दिनों की है तो 14वें से 15वें दिन पर एग रिलीज होता है. इससे 7 दिन पहले और 7 दिन बाद का समय फर्टिलिटी यानी प्रेग्नेंट होने (Pregnancy) के लिए सबसे सही होता है. ऐसे में पीरियड से 7 से 20 दिनों का समय फर्टाइल विंडो कहलाता है. इस समय में मां बनने के चांसेस अच्छे होते हैं. इसे और सटीक तरह से समझने में मदद करेंगी IVF स्पेशलिस्ट डॉ. रिदम गुप्ता. स्पेशलिस्ट ने अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो शेयर करके समझाया है कि ओवुलेशन पीरियड कैसे पता लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – World Breastfeeding Week 2026: बच्चे को दूध पिलाने वाली मां को क्या खाना चाहिए? मां-बच्चे दोनों को मिलेगा फायदा
अपना ओवुलेशन डे कैसे कैलकुलेट करें
IVF स्पेशलिस्ट डॉ. रिदम गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि किस तरह आप अपना ओवुलेशन डे पता कर सकती हैं. डॉक्टर ने बताया कि ओवुलेशन डे जानने के लिए आपको अपनी पीरियड साइकिल यानी महीने में कितने दिन बाद पीरियड आता है यह पता होना चाहिए.
मान लीजिए आपको 1 तारीख को पीरियड आया है और आपको हर महीने 28 दिन बाद पीरियड आता है तो आपको 28 से 14 घटाना है. पीरियड शुरू होने के 14 दिनों बाद अंडा रिलीज होता है. अंडा शरीर में 12 से 18 घंटे तक फर्टलाइजेबल रहेगा. अगर आप अंडा रिलीज होने के एक दिन पहले और अंडा रिलीज (Egg Release) होने के दिन पर सेक्स करेंगी तो प्रेग्नेंसी के चांसेस ज्यादा होंगे.
एक्सपर्ट बताती हैं कि फर्टाइल विंडो एग रिलीज होने के 4 दिन पहले से एक दिन बाद तक सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है. लेकिन, ये 2 दिन यानी एग रिलीज से पहले और एग रिलीज वाले दिन, प्रेंग्नेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है.
अगर पीरियड साइकिल 30 दिन की है तो ओवयूलेशन डे कब होगा
ओवुलेशन डे पता लगाने के लिए आपको पहले वाला तरीका ही आजमाना है. इस बार 30 से 14 को घटाएंगे तो 16 बचेगा, यानी आपका ओवुलेशन डे पीरियड आने से 16वें दिन का होगा. अगर 1 तारीख को आपको पीरियड आया है तो ओवुलेशन डे 16 तारीख को होगा. ऐसे में प्रेग्नेंट होने के लिए 15 और 16 तारीख को सेक्स किया जा सकता है.
अगर आपका पीरियड 7 तारीख को आया है तो 7 से सौलवें दिन को गिनें. 7 तारीख को पहला दिन गिना जाएगा तो इस तरह 16वां दिन होगा 22 तारीख. ऐसे में 21 और 22 तारीख को सेक्स करना प्रेग्नेंसी के लिए बेस्ट रहेगा.
अगर पीरियड साइकिल कम या ज्यादा दिन की हो तो?
IVF स्पेशलिस्ट का कहना है कि अगर आपके पीरियड्स की साइकिल 21 से 35 दिनों के बीच है, यानी हर महीना या तो 22-23 दिन बाद पीरियड आ रहा है या फिर 34 दिन बाद तो यह भी नॉर्मल है. इसमें भी ओवुलेशन का पता लगाने के लिए पहले वाला फॉर्मुला लगाया जा सकता है.
पीरियड अगर अनियमित हो तो क्या करें
अगर किसी महिला की पीरियड साइकिल इररेग्यूलर है, मतलब कभी 21, कभी 25 या कभी 31 दिन बाद पीरियड आता है तो आप ओवुलेशन पीरियड ट्रैक नहीं कर सकती हैं. ऐसे में आपको अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए. इससे पता लगाया जा सकता है कि अंडा कब बन रहा है.
यह भी पढ़ें – जीभ पर सफेद धब्बे होने का क्या कारण है? जानिए किस कैंसर का हो सकता है लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
2 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
5 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
7 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
10 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines