Dengue Fever Symptoms: बारिश के मौसम में अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर व्यक्ति थोड़ा भी भीगता है तो सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होते देर नहीं लगती. इस मौसम में डेंगू का खतरा भी बढ़ जाता है और डेंगू के शुरुआती लक्षणों में भी बुखार शामिल है. ऐसे में अक्सर ही लोग वायरल बुखार और डेंगू के बुखार के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं और दोनों के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं. लेकिन, आप यह गलती ना करें. इसी बारे में बताते हुए फिजीशियन डॉ. तरंग जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि डेंगू के बुखार और वायरल बुखार (Viral Fever) में क्या अंतर होता है.
यह भी पढ़ें – क्या सुबह की पहली कॉफी आपके लिवर के लिए फायदेमंद है? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय जानिए
डेंगु के सीजन में कभी ना इग्नोर करें ये 3 लक्षण
डॉ. तरंग जैन अरोड़ा बताती हैं कि डेंगू फैलने वालेइस मौसम में इन 3 लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए –
- बुखार के साथ ही जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द महसूस होना
- इन दिक्कतों के साथ ही कोई रैश हो जाना.
ये 3 वॉर्निंग साइन (Dengue Warning Signs) बताते हैं कि आपको एक सिंपल वायरल फीवर नहीं हुआ है बल्कि हो सकता है कि आपको डेंगू हुआ है. डॉक्टर सलाह देती हैं कि अगर बुखार 2 दिनों से ज्यादा रहे तो टेस्ट जरूर कराएं.
डेंगू होने पर शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं
आता-जाता बुखार – डेंगू में बुखार आता-जाता रहता है. एकदम से तेज बुखार होता है, फिर कम होता है और फिर तेज बुखार आ जाता है. यह बुखार 2-3 दिनों से ज्यादा रहता है.
सिरदद और आखों में दर्द – डेंगू होने पर सिर में तेज दर्द महसूस होता है और आंखों में या आंखों के पिछले हिस्से पर दर्द महसूस होने लगता है.
मसल्स और जोड़ों में दर्द – डेंगू के बुखार में जोड़ों में और मसल्स में दर्द होने लगता है. इसे ब्रेकबोन फीवर भी कहते हैं. ऐसा महसूस होता है जैसे बदन टूटने लगा है.
स्किन पर रैशेज होना – आम बुखार में ऐसे लक्षण नहीं दिखते हैं लेकिन डेंगू का बुखार होने पर साथ ही स्किन पर रैशेज भी नजर आ सकता है. हाथों पर, पैरों पर, चेहरे पर और स्किन के अन्य हिस्सों पर रैशेज नजर आ सकते हैं. ये रैशेज बुखार के बाद दिख सकते हैं.
पेट में दर्द और उल्टी – डेंगू के बुखार के साथ ही पेट में दर्द हो सकता है, जी मिचलाने लगता है, उल्टी आ सकती है.
यह भी पढ़ें – इन 5 दिक्कतों में नहीं खाना चाहिए कच्चा सलाद, डॉक्टर ने कहा सेहत को हो सकता है नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
2 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
3 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
5 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
6 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
23 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines